बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 IPO, एसएमई कैटेगरी के होंगे 3, 96 रु का है सबसे सस्ता शेयर !

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 4 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें 3 एसएमई आईपीओ होंगे, जबकि 1 मेनबोर्ड का आईपीओ होगा। एसएमई आईपीओ में सचीरोम लिमिटेड (Sacheerome Limited), जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड (Jainik Power and Cables Limited) और मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड (Monolithisch India Limited) शामिल हैं। वहीं मेनबोर्ड का आईपीओ ओसवाल पंप्स लिमिटेड (Oswal Pumps Limited) का होगा।

Image

अगले हफ्ते 4 आईपीओ खुलेंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 4 IPO
  • 3 एसएमई कैटेगरी के होंगे
  • 9 जून को खुलेगा सचीरोम लिमिटेड का इश्यू

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 4 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें 3 एसएमई आईपीओ होंगे, जबकि 1 मेनबोर्ड का आईपीओ होगा। एसएमई आईपीओ में सचीरोम लिमिटेड (Sacheerome Limited), जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड (Jainik Power and Cables Limited) और मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड (Monolithisch India Limited) शामिल हैं। वहीं मेनबोर्ड का आईपीओ ओसवाल पंप्स लिमिटेड (Oswal Pumps Limited) का होगा। आगे जानिए इन आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

आने वाले 4 IPO की डिटेल

IPO का नामकब खुलेगा इश्यूकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
सचीरोम लिमिटेड9 जून11 जून96-102 रु1200 शेयर
जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड10 जून12 जून100-110 रु1200 शेयर
मोनोलिथिश इंडिया लिमिटेड12 जून16 जून135-143 रु1000 शेयर
ओसवाल पंप्स लिमिटेड13 जून17 जूनअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं
IPO क्या होता है

आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, वह प्रक्रिया है जिसमें कोई निजी कंपनी पहली बार अपने शेयर जनता को बेचती है। इसके जरिए कंपनी पूंजी जुटाती है, जिसका उपयोग व्यवसाय विस्तार, कर्ज चुकाने या अन्य जरूरतों के लिए होता है।

कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होती है, और शेयर निवेशकों को उपलब्ध हो जाते हैं। आईपीओ में निवेशकों को शेयर आवंटित किए जाते हैं, जिसके बाद वे कंपनी के हिस्सेदार बनते हैं। यह प्रक्रिया सेबी जैसे नियामक निकायों की निगरानी में होती है, ताकि पारदर्शिता और निवेशकों का हित सुरक्षित रहे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article