बिजनेस

Stocks To Watch Today : मुनाफावसूली से सेंसेक्स-निफ्टी नीचे, ग्लोबल संकेत और कॉर्पोरेट नतीजों पर रहेगी नजर

19 मई 2025 के लिए शेयर बाजार का रुख मिलाजुला रहने की संभावना है। पिछले सत्र में मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स 200 अंक और निफ्टी 42 अंक गिरकर बंद हुए थे। गिफ्ट निफ्टी में भी कमजोरी दिखी, जिससे बाजार की सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज बाजार की दिशा मुख्य रूप से कॉर्पोरेट नतीजों, वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेश की धाराओं पर निर्भर करेगी। वोडाफोन आइडिया ने सरकार से AGR मामले में समर्थन मांगा है, अन्यथा कंपनी का संचालन FY26 के बाद मुश्किल हो सकता है। डिफेंस स्टॉक्स जैसे Paras Defence, BEL और HAL में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। भारती एयरटेल के शेयर Singtel द्वारा हिस्सेदारी बिक्री के बाद 3% गिरे। BHEL और BEL आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगे, वहीं इमामी का मुनाफा 10.5% बढ़कर ₹162 करोड़ पहुंचा।

Image

शेयर बाजार में आज इन टॉप कंपनियों पर नजर

Photo : iStock

Stocks To Watch Today : आईटी और एयरटेल में शुक्रवार, 16 मई को मुनाफावसूली के चलते शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 200.15 अंक गिरकर 82,330.59 पर और निफ्टी 42.30 अंक टूटकर 25,019.80 पर बंद हुआ। सोमवार, 19 मई को बाजार की दिशा ग्लोबल ट्रेंड्स, विदेशी निवेशकों की चाल और कॉर्पोरेट कंपनियों के नतीजों पर निर्भर करेगी। ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी सोमवार सुबह 6:34 बजे 0.23% गिरकर 25,073.50 पर ट्रेड कर रहा था, जिससे बाजार की सुस्त शुरुआत का संकेत मिला।

आज जिन शेयरों पर रहेगी नजर

वोडाफोन आइडिया (Vi)

कंपनी ने दूरसंचार विभाग को पत्र लिखकर कहा कि अगर उसे AGR से जुड़ा सरकारी समर्थन नहीं मिला, तो FY26 के बाद कंपनी का संचालन संभव नहीं होगा।

डिफेंस स्टॉक्स में तेजी

ड्रोन और मिसाइल निर्माता कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल

  • Paras Defence: +18.90%
  • Data Patterns: +9.25%
  • HAL: +5.40%
  • BEL: +3.87%
  • Bharat Dynamics: +1.95%
  • Droneacharya: +2%

भारती एयरटेल

Singtel द्वारा 1.2% हिस्सेदारी की बिक्री के बाद कंपनी के शेयर शुक्रवार को लगभग 3% गिरे।

वाॅरी रिन्यूएबल्स (Waaree)

कंपनी को ₹114.23 करोड़ का सौर परियोजना का ऑर्डर मिला है।

BHEL

कंपनी का Q4 प्रॉफिट 3% बढ़कर ₹504.45 करोड़ हुआ है।

BEL

आज कंपनी के Q4 नतीजे और डिविडेंड की घोषणा हो सकती है।

इमामी (Emami)

मार्च तिमाही में प्रॉफिट 10.5% बढ़कर ₹162 करोड़ हुआ, कंपनी के मुख्य कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखी गई।

इंडसइंड बैंक

बैंक के बैलेंस शीट में ₹595 करोड़ के 'अनसब्स्टैन्शिएटेड बैलेंस' पाए जाने के बाद शेयर में लगभग 6% की गिरावट आई।

पावर ग्रिड (Power Grid)

आज कंपनी के सालाना नतीजों की घोषणा होगी।

KEC इंटरनेशनल

कंपनी को भारत में ₹1,133 करोड़ की ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन परियोजनाओं के ऑर्डर मिले हैं।

डॉ. रेड्डीज लैब

USFDA ने न्यूयॉर्क स्थित प्लांट के निरीक्षण के बाद दो ऑब्ज़र्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी किया।

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर

प्रमोटर समूह ने ओपन मार्केट में ₹1,210 करोड़ में कंपनी की 2% हिस्सेदारी बेची है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article