बिजनेस

Stocks To Watch: GAIL, रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस पावर और SEPC समेत कई शेयर आज रहेंगे फोकस में, चेक करें पूरी लिस्ट

Stocks To Watch On 18 November: रिलायंस पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से फर्जी बैंक गारंटी जमा करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस मिला है। SECI के अनुसार, इसकी एक सब्सिडियरी कंपनी ने फर्स्ट रैंड बैंक की मनीला शाखा द्वारा जारी बैंक गारंटी प्रदान की है।

Image

आज फोकस में रहेंगे कई शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गेल पर रखें नजर
  • अबू धाबी की कंपनी से किया समझौता
  • एक्सप्लियो सॉल्यूशंस शुरू करेगी नई सब्सिडियरी

Stocks To Watch On 18 November: सोमवार के कारोबार में रिलायंस पावर लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गेल (इंडिया) लिमिटेड, केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड पर नजर रखें। रिलायंस पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से फर्जी बैंक गारंटी जमा करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस मिला है। गेल ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी गैस के साथ 10 साल का समझौता किया है।

ये भी पढ़ें -

रिलायंस पावर (Reliance Power)

रिलायंस पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से फर्जी बैंक गारंटी जमा करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस मिला है। SECI के अनुसार, इसकी एक सब्सिडियरी कंपनी ने फर्स्ट रैंड बैंक की मनीला शाखा द्वारा जारी बैंक गारंटी प्रदान की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)

कंपनी और डिज्नी ने भारत में एंटरटेनमेंट ब्रांड्स के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाने के लिए ट्रांजेक्शन पूरा किया। कंपनी ने इस वेंचर में 11,500 करोड़ रुपये का निवेश किया। जॉइंट वेंचर का नेतृत्व तीन सीईओ करेंगे।

गेल (GAIL)

कंपनी ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी गैस के साथ सालाना 0.52 मिलियन मीट्रिक टन एनएलजी की सप्लाई के लिए 10 साल का समझौता किया।

प्रेस्टीज एस्टेट (Prestige Estate)

प्रेस्टीज एस्टेट ने रेसिडेंशियल डेवलपमेंट के लिए मुंबई में 292 करोड़ रुपये की 22,135 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया।

एक्सप्लियो सॉल्यूशंस (Expleo Solutions)

इसके बोर्ड ने सऊदी अरब में एक नई सब्सिडियरी कंपनी की शुरुआत को मंजूरी दी।

एसईपीसी (SEPC)

बोर्ड ने राइट्स इश्यू के जरिए 350 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी।

एसीएमई सोलर (ACME Solar)

उदयपुर वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय ने हरियाणा के गुरुग्राम में कंपनी के मुख्यालय की तलाशी शुरू की

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article