बिजनेस

Stocks In Trend : लिस्टिंग के साथ ही 20% उछला SRIT India, Trent 10% भागा, BSE और Kotak Mahindra में क्यों मची हलचल

शेयर बाजार में आज कुछ स्टॉक्स खासतौर पर ट्रेंड में हैं। इन स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी साफ दिख रही है। इनमें एक स्टॉक की आज ही लिस्टिंग हुई है और लिस्टिंग के साथ ही शेयर 20% चढ़ गया है।

Image

इन शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

Stocks In Trend : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन चौतरफा खरीदारी का ट्रेंड दिख रहा है। इस ट्रेंड में कुछ स्टॉक बाजार से आगे दौड़ते दिख रहे हैं। खासतौर पर आज ही लिस्ट हुआ SRIT India का शेयर इश्यू प्राइस से 20% ऊपर 155 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा शानदार नजीतों के दम पर टाटा ग्रुप का शेयर TRENT 10% उछल गया है।

प्राइवेट सेक्टर के शेयरों में तेजी

आज Nifty Private Bank इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। खासतौर पर Kotak Mahindra Bank के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। बैंक ने एक एक्स्चेंज फाइलिंग में अपने डिपोजिट और लोन की जानकारी दी है। निवेशकों को ये आंकड़े मजबूत नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि प्राइवेट बैंक आज लीड कर रहे हैं। कोटक के अलावा Axis, HFDC और ICICI बैंक के शेयरों में भी तेजी का रुख है।

ट्रेंट में क्यों आया उछाल?

टाटा ग्रुप की कंपनी TRENT ने सितंबर तिमाही (Q2) में स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 23% की ग्रोथ रिपोर्ट की है। इससे रेवेन्यू बढ़कर ₹5,788 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि ज़ुडियो और वेस्टसाइड का विस्तार जारी है। कंपनी का स्टोर नेटवर्क अब बढ़कर 1,342 स्टोर हो गया है। मोटेतौर पर कंपनी ने बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि ट्रेंट को लेकर ब्रोकरेज भी बुलिश हैं।

SRIT India की धांसू लिस्टिंग

SRIT India Limited के शेयरों ने आज 6 अक्टूबर, 2026 को घरेलू शेयर बाजार में करीब 14% के प्रीमियम के साथ शानदार शुरुआत की है।फिलहाल कंपनी का शेयर NSE पर अपने ₹130 के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹155 पर करीब 20% की तेजी के साथ ट्रेड करता दिख रहा है। SRIT India Limited एक आईटी और आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज (IT/ITeS) सॉल्यूशन प्रदाता कंपनी है। सितंबर 1999 में बनी यह कंपनी सरकारी संस्थाओं (Government Clients) और बड़े उद्योगों (Enterprises) को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है।

BSE के शेयर में क्यों मची हलचल?

BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का शेयर आज, 6 अक्टूबर 2026 को लगभग 2.65% की बढ़त के साथ ₹3,264 के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा ट्रिगर SEBI की तरफ से CAS से जुड़े नियमों में बदलाव की गुंजाइश है। सेबी ने अपने क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) में रिवर्सल का संकेत दिया है। इसकी वजह से कैपिटल मार्केट से जुड़े तमाम स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article