Stocks in News: बैंकिंग, मेटल और एनर्जी सेक्टर के 10 शेयरों में रहेगी हचलल, बनाए रखें नजर
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 5, 2026, 08:29 AM IST
घरेलू शेयर बाजार में आज स्टॉक-स्पेसिफिक हलचल देखने को मिल सकती है। Q3FY26 के बिजनेस अपडेट, प्रोडक्शन डेटा, IPO और बॉन्ड इश्यू से जुड़ी खबरों के चलते बैंकिंग, मेटल, एनर्जी, रियल एस्टेट और कंज्यूमर सेक्टर के चुनिंदा शेयर फोकस में रहेंगे। निवेशकों की नजर आज Bank of Baroda, Vedanta, Coal India, D-Mart और Adani Enterprises जैसे बड़े नामों पर रहने वाली है।
इन स्टॉक्स में रहेगी हलचल (फोटो क्रेडिट, कैन्वा)
Stocks in News Today: सोमवार 5 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार में चुनिंदा शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। Q3FY26 के बिजनेस अपडेट, प्रोडक्शन नंबर, IPO और फंड रेजिंग से जुड़ी खबरों के चलते बैंकिंग, मेटल, एनर्जी और रियल एस्टेट सेक्टर फोकस में रहेंगे।
बैंकिंग सेक्टर
Bank of Baroda ने Q3 में मजबूत क्रेडिट ग्रोथ दर्ज की है। बैंक की कुल एडवांस 14.57% YoY बढ़कर ₹13.44 लाख करोड़ पहुंच गई है, जो एसेट ग्रोथ के लिहाज से पॉजिटिव संकेत देता है।
Bandhan Bank ने भी Q3 में 10% सालाना आधार पर लोन ग्रोथ दर्ज की है। बैंक का कुल लोन बुक ₹1.45 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।
रियल एस्टेट और कंज्यूमर
Sobha Ltd ने मजबूत हाउसिंग डिमांड के दम पर Q3 में 52% की छलांग लगाते हुए ₹2,115 करोड़ की सेल्स बुकिंग दर्ज की है।
Avenue Supermarts यानी D-Mart की Q3 रेवेन्यू ग्रोथ 13.15% रही है और ऑपरेशंस से आय ₹17,612 करोड़ तक पहुंच गई है।
फार्मा
Corona Remedies ने Q3 में डबल डिजिट ग्रोथ दिखाई है। कंपनी का मुनाफा 21.8% बढ़कर ₹52.3 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू 15% उछलकर ₹361.1 करोड़ पहुंच गया।
मेटल और माइनिंग
Vedanta के लिए Q3 मिला-जुला रहा। एल्युमिनियम प्रोडक्शन 1% बढ़ा, जिंक इंटरनेशनल प्रोडक्शन में 28% की तेज ग्रोथ दिखी, लेकिन सिल्वर आउटपुट में हल्की गिरावट रही।
Hindustan Zinc ने Q3 में रिफाइंड जिंक प्रोडक्शन 8% बढ़ाया, हालांकि रिफाइंड लेड आउटपुट 11% घटा है।
एनर्जी और कॉरपोरेट डेवलपमेंट
Bajaj Auto ने साफ किया है कि वेनेजुएला में उसका एक्सपोजर कुल एक्सपोर्ट का 1% से भी कम है, जिससे जियो-पॉलिटिकल रिस्क सीमित रहता है।
ONGC की सब्सिडियरी ONGC Videsh के जरिए वेनेजुएला में मौजूदगी बनी हुई है। कंपनी ने कहा है कि जरूरी इम्पेयरमेंट प्रोविजन पहले ही किए जा चुके हैं।
IPO और फंड रेजिंग से जुड़ी बड़ी खबरें
Coal India की सब्सिडियरी Bharat Coking Coal Limited (BCCL) का ₹1,071 करोड़ का IPO 9 जनवरी को खुलेगा। प्राइस बैंड ₹21–₹23 प्रति शेयर तय किया गया है।
Adani Enterprises का ₹1,000 करोड़ का NCD इश्यू 6 जनवरी से खुलेगा, जिसमें निवेशकों को 8.90% तक का रिटर्न ऑफर किया जा रहा है।
NHPC ने ₹2,000 करोड़ तक के बॉन्ड इश्यू की योजना की घोषणा की है।
अन्य अहम स्टॉक्स
Birla Corporation को राजस्थान सरकार से झटका लगा है, जहां उसका लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए दिया गया बिड रिजेक्ट कर दिया गया।
Life Insurance Corporation of India ने लैप्स पॉलिसी रिवाइव करने के लिए 1 जनवरी से 2 मार्च 2026 तक विशेष अभियान लॉन्च किया है।
KPI Green Energy ने गुजरात में अपने 92.15 MW के हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट से ग्रिड सप्लाई शुरू कर दी है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।