बिजनेस

Stocks In News: यूएस-इंडिया ट्रेड डील, Q3 नतीजों और कॉरपोरेट अपडेट से इन शेयरों दिखेगा एक्शन, रखें नजर

Stocks in News में आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील सबसे बड़ा ट्रिगर है। इसके अलावा तिमाही नतीजों और कॉरपोरेट अपटेड के चलते भी कुछ शेयर फोकस में रहेंगे। यहां ऐसे शेयरों की पूरी लिस्ट दी गई है, जो इन अहम घटनाक्रमों के चलते आज फोकस में रह सकते हैं।

Image

इन शेयरों में रहेगी हलचल

Stocks in News Today: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड बातचीत आखिरकार समझौते पर पहुंच गई है, जिसके तहत भारतीय निर्यात पर लगने वाला प्रभावी टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है। ट्रेड डील से एक्सपोर्ट सेक्टर में भरोसा लौटने, रुपये में स्थिरता और विदेशी निवेशकों की वापसी की उम्मीद बन रही है। ऐसे में मंगलवार का कारोबारी सत्र सेक्टर-स्पेसिफिक मूवमेंट के लिहाज से अहम रह सकता है।

इस फैसले का सीधा फायदा उन कंपनियों को मिल सकता है जिनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है। ऐसे में मंगलवार के कारोबार में कई एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। इसके अलावा Q3 नतीजों और अहम कॉरपोरेट घोषणाओं ने भी कई शेयरों को फोकस में ला दिया है।

टेक्सटाइल शेयरों में रहेगी हलचल

टेक्सटाइल सेक्टर पर ऊंचे टैरिफ का सबसे ज्यादा असर पड़ा था क्योंकि कई कंपनियों की आय का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है। अब टैरिफ घटकर 18% होने से भारत को वियतनाम और बांग्लादेश जैसे प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

कंपनीUS से रेवेन्यू (%)
Gokaldas Exports70%
Indo Count Industries70%
Welspun Living65%
Pearl Global50%
Arvind30%
KPR Mill21%

श्रिम्प एक्सपोर्ट कंपनियों पर भी नजर

अमेरिका भारतीय श्रिम्प एक्सपोर्ट का सबसे बड़ा बाजार है। टैरिफ राहत से Avanti Feeds और Apex Frozen Foods जैसी कंपनियों को फायदा मिल सकता है, जिन पर हाल के महीनों में दबाव बना हुआ था।

IT शेयरों की चाल पर नजर

हालांकि IT सेवाओं पर टैरिफ सीधे लागू नहीं थे, लेकिन ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और कमजोर रुपये ने IT कंपनियों के मार्जिन को सपोर्ट दिया था। अब डील के बाद रुपये में मजबूती आ सकती है, जिससे TCS, Infosys, HCLTech, Persistent Systems और Coforge जैसे शेयरों की चाल दिलचस्प रह सकती है।

जेफरीज का आउटलुक

ब्रोकरेज Jefferies का मानना है कि यह समझौता ऑटो कंपोनेंट, केमिकल, टेक्सटाइल, सोलर मैन्युफैक्चरिंग और कुछ बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर समूहों के लिए पॉजिटिव है।

फर्म ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो में IT का वेट घटाकर मेटल्स सेक्टर को बढ़ाया है और Hindustan Zinc तथा JSW Steel को पसंदीदा विकल्प बताया है।

विदेशी निवेशकों का रुख

पिछले 16 महीनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से लगभग 34 अरब डॉलर निकाले हैं। ट्रेड डील और संभावित रुपया मजबूती से FPI निवेश वापस लौटने की संभावना बढ़ सकती है।

तिमाही नतीजे वाले शेयर

कंपनीQ3 प्रॉफिट/लॉस (₹ करोड़)रेवेन्यू ग्रोथ
Aditya Birla Lifestyle69+9.6%
Aarti Industries133+25.8%
PB Fintech189+37.1%
Indus Towers1,776+7.9%
RailTel62+19%
UPL396+12.5%

कॉरपोरेट अपडेट वाले शेयर

मंगलवार को Vedanta, Reliance Industries, Tata Power, Godrej Properties, LIC और IRB Infrastructure जैसे शेयर भी कॉरपोरेट घोषणाओं के चलते सक्रिय रह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article