बिजनेस

Stocks In News: रिलायंस से वारी एनर्जी तक इन 10 से ज्यादा स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन, बनाए रखें नजर

आज बाजार की नजर आईटी, एनर्जी, रेलवे और फार्मा शेयरों पर रहेगी। TCS की OpenAI साझेदारी, Reliance का 10 लाख करोड़ निवेश, Waaree Energies की बैटरी योजना और RailTel-Dr Reddy’s के कॉरपोरेट अपडेट्स से चुनिंदा स्टॉक्स में तेज हलचल संभव है।

Image

इन शेयरों में दिखेगी हलचल

Stocks in News Today, February 20: आज के कारोबार में बाजार की नजर आईटी, एनर्जी, रेलवे, बैंकिंग और फार्मा सेक्टर पर रहेगी। बड़े निवेश, ग्लोबल साझेदारियां, कॉन्ट्रैक्ट जीत और अधिग्रहण से जुड़े अपडेट्स के चलते चुनिंदा शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

टीसीएस

टेक दिग्गज टीसीएस ने OpenAI के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इस समझौते के तहत TCS की तरफ से भारत में 100 मेगावॉट का AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा, जिसे आगे 1 गीगावॉट तक स्केल किया जा सकेगा। ओपन एआई इस इन्फ्रा के जरिये टीसीएस को एंटरप्राइज AI एडॉप्शन, इंडस्ट्री-स्पेसिफिक सॉल्यूशंस और AI स्किलिंग में मदद करेगा। इस तरह एआई पर फोकस आईटी सेक्टर के लिए पॉजिटिव ट्रिगर हो सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एआई में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी का लक्ष्य AI इकोसिस्टम में वैसा ही बदलाव लाना है, जैसाकंपनी जियो के जरिये टेलीकॉम डेटा सेक्टर में लेकर आई है। इतना बड़ा कैपेक्स प्लान डिजिटल और टेक्नोलॉजी थीम वाले शेयरों में नई हलचल ला सकता है।

कोचिन शिपायार्ड

नेवल डिफेंस इन्फ्रा से जुड़ी कोचिन शिपयार्ड ने फ्रांस की शिपिंग दिग्गज CMA CGM के साथ LNG ड्यूल-फ्यूल वेसल निर्माण का करार किया है। यह ऑर्डर भारत की ग्रीन मरीन ट्रांजिशन और ग्लोबल शिपबिल्डिंग उपस्थिति को मजबूती देगा।

रेलटेल

सरकारी कंपनी रेलटेल को रेलवे सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के लिए 35.6 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। PSU स्पेस में यह ऑर्डर बुक की मजबूती का संकेत है।

वारी एनर्जीज

Waaree Energies 8,000 करोड़ की बैटरी मैन्युफैक्चरिंग योजना से जुड़ सकती है। कंपनी आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों के साथ 8,000 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी पर चर्चा कर रही है। रिन्यूएबल और स्टोरेज थीम के लिहाज से यह अहम अपडेट है।

करूर वैश्य बैंक

Karur Vysya Bank ने हाल में ही MCLR में कटौती का ऐलान किया है। बैंक ने एक साल का MCLR घटाकर 9.10% कर दिया है। इससे लोन ग्रोथ और क्रेडिट डिमांड पर असर पड़ सकता है।

डॉ. रेड्डीज

Dr Reddy's Laboratories ने Progynova ब्रांड का अधिग्रहण किया है। डॉ रेड्डीज ने यूके की Mercury Pharma Group से Progynova और Cyclo-Progynova ब्रांड्स के ट्रेडमार्क 32.15 मिलियन डॉलर में खरीदे हैं। कंपनी ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी सेगमेंट में एंट्री ली है।

CIE ऑटोमोटिव

CIE Automotive India ने Q3 मुनाफे में 10.4% उछाल रिपोर्ट किया है। तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 204.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 185 करोड़ रुपये से 10.4% ज्यादा है।

बंधन बैंक

Bandhan Bank ने Assam e-GRAS पेमेंट सुविधा शुरू की है। बैंक ने असम में e-GRAS पोर्टल के जरिये टैक्स और नॉन-टैक्स पेमेंट की सुविधा शुरू की है, जिससे डिजिटल ट्रांजेक्शन में बढ़ोतरी संभव है।

जायडस

Zydus Lifesciences ने स्वदेशी बायोसिमिलर लॉन्च किया है। कंपनी ने विजुअल इम्पेयरमेंट के इलाज के लिए अपना पहला स्वदेशी विकसित बायोसिमिलर लॉन्च किया है।

टेक्समो रेल

Texmaco Rail & Engineering ने एक जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है। टेक्समाको रेल ने Rail Vikas Nigam Limited के साथ ज्वाइंट वेंचर समझौता किया है, जिससे रोलिंग स्टॉक और रेल EPC बिजनेस में विस्तार होगा।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article