बिजनेस

Stocks In News: बजट झटके के बाद बाजार सतर्क, Ashok Leyland से Paytm तक इन शेयरों पर रखें नजर

Stocks In News में आज बजट के बाद बाजार में आई तेज गिरावट के बीच सोमवार, 2 फरवरी को Ashok Leyland, Eicher Motors, TVS Motor, Paytm और BSNL के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। जानिए किन वजहों से ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस में।

stock in News

इन शेयरों पर रखें नजर

Stocks in News Today: बजट घोषणाओं के बाद शेयर बाजार में आई तेज गिरावट ने निवेशकों की धारणा को झटका दिया है। रविवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 2% की गिरावट दर्ज हुई। अब सोमवार, 2 फरवरी को बाजार सतर्क शुरुआत कर सकता है। ऐसे में कुछ खास शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे, जहां कंपनी से जुड़े ताजा अपडेट और सेक्टर से जुड़ी घोषणाएं कारोबार को प्रभावित कर सकती हैं।

बजट झटके के बाद बाजार में दबाव

रविवार को कारोबारी सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद बाजार में तेज बिकवाली देखी गई। STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही शेयर बायबैक पर कैपिटल गेन टैक्स लगाने की घोषणा ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। इसके बाद निफ्टी 50 दिन के दौरान 25,440.90 के हाई से फिसलकर 24,571.75 तक पहुंच गया। अंत में निफ्टी 495 अंक यानी 1.96% गिरकर 24,825.45 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,546.84 अंक टूटकर 80,722.94 पर बंद हुआ।

Ashok Leyland: मजबूत सेल्स आंकड़े

कमर्शियल वाहन निर्माता Ashok Leyland के शेयर सोमवार को फोकस में रह सकते हैं। कंपनी ने जनवरी महीने में कुल 21,920 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल इसी अवधि के 17,213 यूनिट्स के मुकाबले 27% ज्यादा है। मजबूत बिक्री आंकड़े संकेत देते हैं कि कमर्शियल वाहन सेगमेंट में मांग स्थिर बनी हुई है, जो शेयर में पॉजिटिव मूवमेंट ला सकती है।

Eicher Motors: VECV बिक्री में दमदार बढ़त

Eicher Motors भी निवेशकों के रडार पर रहेगा। कंपनी की कमर्शियल वाहन इकाई VECV ने जनवरी में 10,601 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 8,489 यूनिट्स से करीब 25% ज्यादा है। कमर्शियल वाहन बाजार में रिकवरी की उम्मीद इस शेयर को सपोर्ट दे सकती है।

TVS Motor: घरेलू बिक्री में रिकॉर्ड प्रदर्शन

टू-व्हीलर निर्माता TVS Motor ने जनवरी में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की। कंपनी ने 59,107 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 9.5% की वृद्धि दर्शाती है। त्योहारी सीजन के बाद भी मांग का बने रहना कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

Paytm: डिजिटल पेमेंट सेक्टर में उम्मीद

Paytm का शेयर भी सोमवार को चर्चा में रह सकता है। बजट में सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए UPI इंसेंटिव स्कीम को फिर से शुरू करते हुए FY27 के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस कदम से डिजिटल पेमेंट कंपनियों की आय और ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

BSNL: टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी खर्च बढ़ा

सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर के लिए बजट आवंटन को 38% बढ़ाकर 73,990 करोड़ रुपये कर दिया है। इसमें BSNL को नेटवर्क विस्तार और स्पेक्ट्रम जरूरतों के लिए 28,473 करोड़ रुपये का प्रावधान मिला है। सरकारी सपोर्ट से BSNL से जुड़ी कंपनियों और टेलीकॉम सेक्टर के स्टॉक्स में हलचल संभव है।

सेक्टर / कैटेगरीप्रमुख शेयरफोकस में आने की वजह
तंबाकू शेयरITC, Godfrey Phillips, VST Industries, NTC Industriesसिगरेट व तंबाकू उत्पादों पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी और पान मसाला पर नया सेस लागू
कैपिटल मार्केट / एक्सचेंज शेयरAngel One, Groww, NSDL, BSEF&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ने से ब्रोकिंग व एक्सचेंज स्टॉक्स पर दबाव
रेलवे शेयरIRFC, RVNL, IRCTC, CONCOR, IRCONरेलवे के लिए ₹2.77 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट आवंटन
बैंकिंग शेयरHDFC Bank, ICICI Bank, SBI, Axis BankFY27 के लिए सरकार का रिकॉर्ड मार्केट बॉरोइंग प्लान
ऑटो सेक्टरHero MotoCorpजनवरी में कुल बिक्री 26% बढ़कर 5.57 लाख यूनिट
माइनिंगMOILमध्य प्रदेश में मैंगनीज खनन के लिए JV गठन को बोर्ड मंजूरी
एयर कंडीशनिंग / कंज्यूमर ड्यूरेबल्सBlue Starप्रोडक्ट डेटा से जुड़ा अनधिकृत एक्सेस, कंपनी ने कदम उठाए
फाइनेंस / निवेशTourism Finance Corporation of IndiaOxyzo Credit Fund में 5% तक निवेश का फैसला
रियल एस्टेट / स्मॉल कैपIndia HomesLloyds Enterprises ने 1.78% हिस्सेदारी खरीदी
टेलीकॉमBSNLटेलीकॉम बजट बढ़ा, BSNL को नेटवर्क विस्तार के लिए बड़ा आवंटन
आज आने वाले नतीजेHyundai Motor India, Indus Towers, PB Fintech, Aarti Industries, Akzo Nobel India, Ather Energy, Awfis, Bajaj Housing Finance, City Union Bank आदितिमाही नतीजों के चलते शेयरों में तेज मूवमेंट संभव

कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं और घरेलू बाजार अभी भी बजट के असर को पचा रहा है। ऐसे में सोमवार को बाजार में शुरुआती कारोबार सतर्क रह सकता है। निवेशकों की नजर अब कंपनी-विशेष खबरों और सेक्टर आधारित अवसरों पर रहेगी।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article