बिजनेस

Stocks in News: इन्फोसिस, एंजल वन, रेलटेल और भेल सहित 15 स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में आज, 16 जनवरी को कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कुछ कंपनियों ने दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए हैं, तो कुछ ने बड़े कॉरपोरेट डेवलपमेंट्स और ऑर्डर अपडेट्स शेयर किए हैं। नतीजों के दम पर Infosys, Angel One, Jio Financial Services और L&T Technology Services जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं।

stock in News

इन शेयरों में दिखेगी हलचल (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks to Watch Today: 16 जनवरी भारतीय शेयर बाजार में कई शेयरों में एक्शन देखने को मिलेगा। इनमें से कुछ कंपनियों ने तिमाही (Q3) नतीजे जारी किए हैं। वहीं, कुछ कॉरपोरेट डेवलपमेंट्स और ऑर्डर अपडेट्स के चलते ट्रेंड में हैं। नतीजों के दम पर Infosys, Angel One, Jio Financial Services और L&T Technology Services जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं। वहीं, Zydus Lifesciences, Biocon, Godrej Properties, RailTel और BHEL जैसे स्टॉक्स में रेगुलेटरी अप्रूवल, फंडरेज, बुकिंग अपडेट और रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी खबरों के चलते ट्रेडिंग एक्शन बढ़ सकता है। IPO सेगमेंट में भी Bharat Coking Coal, Amagi Media Labs और Shadowfax Technologies के अपडेट्स पर निवेशकों की नजर रहेगी।

Angel One के नतीजों में मुनाफा दबाव में

Angel One ने दिसंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 4.5% सालाना गिरावट दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा घटकर 269 करोड़ रुपये रहा। नतीजों से संकेत मिला कि ऑपरेटिंग खर्च बढ़ने की वजह से मार्जिन पर दबाव आया है। ऐसे में आज के ट्रेड में निवेशक कंपनी की लागत संरचना और आगे की कमाई की ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट कमेंट्री पर फोकस कर सकते हैं।

Infosys का प्रॉफिट घटा

आईटी दिग्गज Infosys ने Q3 में नेट प्रॉफिट 2.2% घटकर 6,654 करोड़ रुपये रिपोर्ट किया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 6,806 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू रुपये के लिहाज से 8.9% बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 41,764 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के संकेत देने वाला EBIT भी 6.4% बढ़कर 9,479 करोड़ रुपये रहा। आज Infosys में एक्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि बाजार कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन आउटलुक को किस तरह पढ़ता है।

Jio Financial Services प्रॉफिट में गिरावट

Jio Financial Services ने दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट में 8.75% की गिरावट दिखाई है। कंपनी का मुनाफा 268.98 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 294.78 करोड़ रुपये था। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की टोटल इनकम 10.7% बढ़कर 901.05 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल 448.89 करोड़ रुपये थी। निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि प्रॉफिट दबाव के पीछे कौन-से फैक्टर्स रहे और आने वाली तिमाहियों में कंपनी की ग्रोथ की दिशा कैसी बनती है।

L&T Technology Services मुनाफा घटा

इंजीनियरिंग और आरएंडडी सर्विसेज कंपनी L&T Technology Services ने Q3 में 6.1% सालाना गिरावट के साथ 302.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट रिपोर्ट किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 322.4 करोड़ रुपये था। हालांकि, रेवेन्यू 10.2% बढ़कर 2,923.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 2,653 करोड़ रुपये था। बाजार आज कंपनी के मार्जिन ट्रेंड और ऑर्डर पाइपलाइन पर फोकस कर सकता है।

NELCO घाटे में

Tata Group की NELCO ने दिसंबर तिमाही में 1.2 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 4.95 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी का रेवेन्यू भी 3% घटकर 78.3 करोड़ रुपये रहा। इस स्टॉक में निवेशक कंपनी के ऑपरेशनल ट्रेंड और रिकवरी संकेतों को लेकर सतर्क रह सकते हैं।

South Indian Bank का प्रॉफिट बढ़ा

South Indian Bank ने दिसंबर तिमाही में 9.5% सालाना बढ़त के साथ 374.3 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी हल्की बढ़त दिखी और यह 880.7 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 869.3 करोड़ रुपये थी। आज निवेशकों की नजर बैंक की एसेट क्वालिटी, डिपॉजिट ग्रोथ और क्रेडिट आउटलुक पर रह सकती है।

Swaraj Engines का दमदार प्रदर्शन

Swaraj Engines ने Q3 में मजबूत ग्रोथ दिखाई है। कंपनी का प्रॉफिट 31.8% बढ़कर 42.1 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 32 करोड़ रुपये था। कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ भी काफी मजबूत रही और 37% उछलकर 473.2 करोड़ रुपये हो गई। ऐसे में यह शेयर आज पॉजिटिव ट्रिगर के साथ ट्रेड में रह सकता है।

Biocon ने QIP से 4,150 करोड़ रुपये जुटाए

Biocon ने Qualified Institutional Placement (QIP) के जरिए 4,150 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी है। कंपनी ने 11.26 करोड़ इक्विटी शेयर 368.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए हैं, जो पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 2.8% डिस्काउंट पर है। ऐसे फंडरेजिंग अपडेट्स का असर आमतौर पर शॉर्ट टर्म में शेयर की चाल पर दिखता है, क्योंकि बाजार डायल्यूशन और फंड के इस्तेमाल को लेकर आकलन करता है।

Godrej Properties की बुकिंग वैल्यू 19% बढ़ी

Godrej Properties ने 2025 में अपनी बुकिंग वैल्यू 19% सालाना बढ़कर 34,171 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि वह भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड रेजिडेंशियल रियल एस्टेट डेवलपर बनी हुई है। रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत प्री-सेल्स डेटा आमतौर पर सेक्टर सेंटीमेंट को सपोर्ट करता है, ऐसे में यह स्टॉक आज फोकस में रह सकता है।

NBCC को 55.02 करोड़ रुपये का ऑर्डर

NBCC (India) को Indian Overseas Bank से 55.02 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर रायपुर में IOB के नए रीजनल ऑफिस के प्लानिंग, डिजाइनिंग, कंस्ट्रक्शन और हैंडओवर से जुड़ा है। ऑर्डर फ्लो के चलते NBCC में आज ट्रेडिंग एक्शन बढ़ सकता है।

Zydus Lifesciences को USFDA की मंजूरी

Zydus Lifesciences को USFDA से Eltrombopag tablets के लिए फाइनल अप्रूवल मिला है। यह दवा कुछ खास ब्लड डिसऑर्डर्स में thrombocytopenia के इलाज में इस्तेमाल होती है। रेगुलेटरी अप्रूवल फार्मा कंपनियों के लिए बड़ा ट्रिगर माना जाता है, क्योंकि यह ग्लोबल मार्केट में रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ाता है। ऐसे में Zydus Life आज बाजार की नजर में रहेगा।

RailTel को 88.66 करोड़ रुपये का रेलवे प्रोजेक्ट

RailTel Corporation of India को Central Railway से 88.66 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लैटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। इस प्रोजेक्ट में अलग-अलग स्टेशनों पर IP-MPLS नेटवर्क इक्विपमेंट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। रेलवे और डिजिटल नेटवर्किंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स RailTel के लिए लगातार ट्रिगर बने हुए हैं, इसलिए यह स्टॉक आज फोकस में रह सकता है।

NITCO में CFO की नियुक्ति

NITCO ने बताया कि उसके बोर्ड ने Bikash Jain को कंपनी का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है और उन्हें की मैनेजेरियल पर्सनल भी घोषित किया गया है। यह नियुक्ति 16 जनवरी से प्रभावी होगी। मैनेजमेंट में बदलाव से जुड़ी खबरें कई बार शेयर में शॉर्ट टर्म वोलैटिलिटी बढ़ा देती हैं।

DLF और सब्सिडियरीज के मर्जर को NCLT की मंजूरी

DLF के लिए बड़ा कॉरपोरेट अपडेट सामने आया है। National Company Law Tribunal (NCLT), Chandigarh ने DLF और उसकी 16 wholly owned subsidiaries के बीच अमलगमेशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बताया कि इस स्कीम के लिए अपॉइंटेड डेट 1 अप्रैल 2024 तय की गई है। यह कदम कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर को सरल बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

BHEL की Vande Bharat Sleeper प्रोजेक्ट में एंट्री

BHEL ने Vande Bharat Sleeper Train प्रोजेक्ट के लिए अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह semi-high-speed propulsion segment में उसकी एंट्री को दर्शाता है। रेलवे थीम वाले स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है, ऐसे में यह अपडेट BHEL के लिए पॉजिटिव ट्रिगर बन सकता है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article