बिजनेस

Stocks In News: कोल इंडिया, ONGC और IRCTC समेत इन शेयरों में रहेगी हलचल, बनाए रखें नजर

Stocks In News Today: Q3 नतीजों और बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते Coal India, ONGC, IRCTC, Infosys, GAIL, Muthoot Finance और BHEL समेत कई शेयर आज बाजार खुलते ही फोकस में रह सकते हैं।

stock in News

चर्चा में हैं ये शेयर

Stocks In News Today: गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली और Sensex 558 अंक गिरकर 83,674 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 146 अंक फिसलकर 25,807 पर आ गया। ऐसे में आज बाजार की दिशा से ज्यादा कंपनियों के नतीजे और कॉरपोरेट घोषणाएं शेयरों की चाल तय कर सकती हैं।

आज के कारोबार में Coal India, ONGC, IRCTC, Muthoot Finance, Infosys, GAIL, BHEL, Hindalco, BPCL, NHPC और Ceigall India जैसे शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

कॉरपोरेट अपडेट वाले शेयर

BHEL में सरकार की 5% हिस्सेदारी बिक्री को 1.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिससे निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखाई दी। Ceigall India को बिहार में NHAI का फोर-लेन हाईवे प्रोजेक्ट मिला है, जो स्टॉक के लिए पॉजिटिव ट्रिगर हो सकता है।

Infosys ने ExxonMobil के साथ डेटा सेंटर एनर्जी एफिशिएंसी को लेकर साझेदारी का विस्तार किया है। J Kumar Infraprojects को NBCC से दिल्ली में ₹615 करोड़ का री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट मिला है।

ओडिशा सरकार ने NHPC, BPCL और NEEPCO समेत कई कंपनियों के साथ ₹67,000 करोड़ के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए समझौते किए हैं। Jindal Stainless ने स्पेशियलिटी स्टील उत्पादन के लिए PLI स्कीम के तहत सरकार से करार किया है।

सरकार ने GAIL के नए चेयरमैन और MD के रूप में दीपक गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा की है, जिससे कंपनी में नई रणनीतिक दिशा देखने को मिल सकती है।

Q3 नतीजों वाले शेयर

तिमाही नतीजों में Biocon, Engineers India, Muthoot Finance और ONGC ने मजबूत मुनाफा वृद्धि दर्ज की। IRCTC और Indraprastha Gas ने भी स्थिर बढ़त दिखाई। दूसरी ओर Coal India और Hindalco के मुनाफे में गिरावट आई, जबकि SpiceJet फिर से घाटे में चली गई। Travel Food Services ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि Schneider Electric Infrastructure के मुनाफे में गिरावट दर्ज हुई।

कंपनीमुनाफा (₹ करोड़)मुनाफे में बदलावरेवेन्यू (₹ करोड़)रेवेन्यू बदलाव
Biocon143.8+472%4,173+9.2%
Coal India7,166-15.6%34,924.2-5.2%
Engineers India347.2+219.3%1,210.2+58.3%
Hindalco2,049-45.1%66,521+13.9%
IRCTC394.3+15.6%1,449.5+18.4%
Indraprastha Gas393.8+20.6%4,067.5+8.3%
Muthoot Finance2,656.4+94.9%4,467.1+64.1%
ONGC11,946.4+22.6%1,67,422.9+0.1%
Schneider Electric Infra97-12.2%1,029.2+20.1%
SpiceJet-269.27घाटा1,522.81-7.7%
Travel Food Services132.7+35.7%456.2+11%
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article