बिजनेस

Stocks in News: मारुति सुजुकी, रेलटेल और वोडाफोन सहित 12 शेयरों में रहेगी हलचल, बनाए रखें नजर

शेयर बाजार में आज कई लार्ज और मिडकैप स्टॉक्स में खबरों के दम पर हलचल देखने को मिलेगी। बैंकिंग सेक्टर से मजबूत Q3 बिजनेस अपडेट, ऑटो कंपनियों की दमदार दिसंबर सेल्स और टेलीकॉम, इंफ्रा, फार्मा व मेटल सेक्टर से जुड़े अहम कॉरपोरेट ऐलानों के चलते ये शेयर बाज निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं।

Image

इन स्टॉक्स पर रखें नजर (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks in News Today: शेयर बाजार में आज कई स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। बैंकिंग सेक्टर से मौजूदा वित्त वर्ष (FY 25) की तीसरी तिमाही (Q3) में मजबूत नतीजे दिए हैं। इसके अलावा बिजनेस अपडेट, ऑटो कंपनियों की दमदार दिसंबर सेल्स और टेलीकॉम, इंफ्रा, फार्मा व मेटल सेक्टर से जुड़े अहम कॉरपोरेट ऐलानों के चलते इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

बैंकिंग स्टॉक्स: Q3 में मजबूत ग्रोथ

Punjab & Sind Bank ने बताया कि तीसरी तिमाही में उसका कुल बिजनेस सालाना आधार पर 11.84% बढ़कर 2.49 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में डिपॉजिट 9.27% बढ़कर 1.39 लाख करोड़ रुपये पहुंच गए।

South Indian Bank ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। बैंक के ग्रॉस एडवांसेज 11.27% बढ़कर 96,765 करोड़ रुपये हो गए, जबकि कुल जमा 12.17% बढ़कर 1.18 लाख करोड़ रुपये पहुंची।

Indian Bank ने Q3 में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की। बैंक का कुल बिजनेस 13.4% बढ़कर 14.30 लाख करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस एडवांसेज 14.5% बढ़कर 6.40 लाख करोड़ रुपये और डिपॉजिट 12.5% उछलकर 7.90 लाख करोड़ रुपये हो गए।

टेलीकॉम और इंफ्रा: कॉरपोरेट अपडेट

Vodafone Idea ने बताया कि उसे अहमदाबाद के सेंट्रल GST के एडिशनल कमिश्नर की ओर से करीब 638 करोड़ रुपये का GST पेनल्टी ऑर्डर मिला है, जिससे स्टॉक में हलचल संभव है।

RailTel को असम हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट सोसाइटी से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है।

फार्मा सेक्टर: अधिग्रहण की खबर

Aurobindo Pharma ने कहा कि उसकी सब्सिडियरी Auro Pharma ने Khandelwal Laboratories के नॉन-ऑन्कोलॉजी प्रिस्क्रिप्शन फॉर्मुलेशन बिजनेस के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह डील 325 करोड़ रुपये में बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट के जरिए होगी।

ऑटो स्टॉक्स: दिसंबर सेल्स का दम

Hero MotoCorp ने दिसंबर 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कंपनी की होलसेल बिक्री 40% बढ़कर 4,56,479 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने 3,24,906 यूनिट थी।

TVS Motor Company ने दिसंबर में 50% की सालाना ग्रोथ के साथ कुल 4,81,389 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

Maruti Suzuki India ने संकेत दिया है कि वह अपनी स्मॉल कारों की कीमतों में संशोधन पर विचार कर रही है। कंपनी ने पिछले साल GST बेनिफिट से ज्यादा कीमतें घटाई थीं।

PSU और मेटल स्टॉक्स: ऑपरेशनल अपडेट

HUDCO ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसके लोन सैंक्शन 46,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गए हैं।

Coal India ने दिसंबर में कोयला उत्पादन में 4.6% की सालाना बढ़त दर्ज की, हालांकि इस दौरान ऑफटेक 5.2% घटा।

NMDC ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया। दिसंबर में आयरन ओर प्रोडक्शन 14.64% और बिक्री 18.67% बढ़ी।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article