बिजनेस

TCS, कल्याण ज्वेलर्स, अडानी टोटल गैस और Jio फाइनेंस आपके पोर्टफोलियो में हैं? मार्केट एक्सपर्ट्स बता रहे क्या करें

अगर आप इन कंपनियों में निवेश कर रहे हैं या जल्द करने की योजना बना रहे हैं, तो आज की यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी। आज हम आपको बताएंगे कि विशेषज्ञों ने इन हॉट स्टॉक्स के बारे में क्या महत्वपूर्ण बातें कहीं, उनका तकनीकी और फंडामेंटल नजरिया क्या है, और मौजूदा मार्केट माहौल में आपके लिए सही रणनीति क्या हो सकती है।

Image

Stock Recommendation

अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आज यानी गुरूवार को बाजार में तेजी का मौहाल है। तेजी के माहौल में निवेशक सबसे ज्यादा कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन-सा शेयर पकड़कर रखें, किसमें तुरंत एंट्री की जाए और किन स्टॉक्स में फिलहाल दूरी बनाइ जाए। इसी माहौल में निवेशकों ने TCS, कल्याण ज्वेलर्स, अडानी टोटल गैस और Jio फाइनेंस जैसे स्टॉक्स को लेकर ET now swadesh के शो में अपने सवाल रखे। शो में मार्केट एक्सपर्ट कुणाल और राज, कंपनी के बिजनेस फंडामेंटल्स, ग्रोथ आउटलुक और आने वाले महीनों में ग्रोथ की संभावनाओं पर भी बेहद उपयोगी सलाह दी।

अगर आप भी इन कंपनियों में निवेश कर रखे हैं या करने की सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद काम की है। आइए आसान और समझने योग्य भाषा में जानते हैं कि इन हॉट स्टॉक्स पर मार्केट एक्सपर्ट की क्या राय है?

TCS अभी के लिए निकले, 2700 पर दोबारा एंट्री लें

एक निवेशक ने बताया कि उन्होंने TCS को करीब ₹2940 के भाव पर खरीदा है और 1 महीने का नजरिया रखते हैं। चॉइस ब्रोकिंग के एक्सपर्ट कुणाल का कहना है कि फिलहाल TCS में कोई तेज़ी नहीं दिख रही है और चार्ट पर स्टॉक ने ब्रेकडाउन दिया है। मौजूदा स्तरों से आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है और स्टॉक ₹2700 तक फिसल सकता है। कुणाल की स्पष्ट राय है कि अभी की पोज़िशन से एग्जिट कर लेना बेहतर होगा, और अगर स्टॉक ₹2700 के करीब आता है तो वहां से नई पोज़िशन बनाई जा सकती है।

कल्याण ज्वेलर्स

एक अन्य निवेशक ने कल्याण ज्वेलर्स को ₹514 के भाव पर खरीदा है, लेकिन इस समय उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार स्टॉक अभी 100-DMA के नीचे ट्रेड कर रहा है और ट्रेंड कमजोर दिख रहा है। चार्ट पैटर्न के हिसाब से स्टॉक पहले ₹398 और फिर इसके नीचे ₹345 तक भी जा सकता है। इसलिए फिलहाल इस स्टॉक में भी एग्जिट की सलाह दी गई है।

अडानी टोटल गैस

बड़ौदा से आए एक निवेशक ने अडानी टोटल गैस में ₹724 के भाव पर निवेश किया है। एक्सपर्ट राज का कहना है कि 5 साल का नजरिया इस स्टॉक के लिए बेहद अच्छा है। कंपनी तेजी से अपने CNG स्टेशनों का नेटवर्क बढ़ा रही है, जो अब करीब 600–650 तक पहुंच चुका है। भविष्य में PNG कनेक्शन, कैपेक्स और EV चार्जिंग स्टेशनों के विस्तार से कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ और मजबूत होने की उम्मीद है। राज के अनुसार, लंबे समय के लिए यह एक वैल्यू-स्टॉक है, जिसे होल्ड करना चाहिए और चाहें तो और भी एक्यूमुलेट कर सकते हैं।

Jio फ़ाइनेंस मजबूत भविष्य, होल्ड करें

इसी निवेशक ने Jio फ़ाइनेंस में भी निवेश किया है और 5 वर्ष का व्यू रखा है। एक्सपर्ट ने इसे भी एक मजबूत विकल्प बताया। कंपनी के व्यवसाय का विस्तार, नए समझौते और डिजिटल फाइनेंस पर बढ़ता फोकस इसे आने वाले वर्षों में अच्छे ग्रोथ स्टॉक्स की सूची में ला सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ वर्षों में इसका बिज़नेस तेजी से बढ़ेगा, इसलिए इस स्टॉक को भी होल्ड रखने और धीरे-धीरे बढ़ाने की सलाह दी गई है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article