बिजनेस

Stock Market Holidays November: नवंबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ये है NSE-BSE की छुट्टियों की लिस्ट

Share Market Holidays November 2025: नवंबर 2025 में BSE और NSE कुल 11 दिन बंद रहेंगे। इसमें 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भी बाजार बंद रहेगा। हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट में शाम वाला सेशन सामान्य रूप से चालू रहेगा। आइए आपको बताते हैं नवंबर में कब-कब शेयर बाजार बंद है?

Image

Share Market Holiday

अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस बार नवंबर 2025 में शेयर बाजार कुल 11 दिन बंद रहेगा। इसमें हर शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां शामिल हैं, साथ ही एक पब्लिक हॉलिडे भी है। यानी इस महीने भी वीकेंड पर बाजार बंद रहेगा और इसके अलावा एक अतिरिक्त छुट्टी भी रहेगी, इसलिए ट्रेडिंग से पहले आपको ये जानना बहुत जरुरी है कि नवंबर में कब-कब शेयर बाजार बंद है?

इस बार नवंबर में 5 शनिवार और 5 रविवार पड़ रहे हैं। इसके अलावा 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्ब, यानी गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। यानी इस महीने कुल 11 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी।

इतने दिन बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग

नवंबर में शेयर बाजार इन तारीखों पर बंद रहेगा 1, 2, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर (सभी शनिवार और रविवार) और 5 नवंबर पब्लिक हॉलिडे। इन दिनों बीएसई में इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी, ईजीआर समेत सभी सेगमेंट बंद रहेंगे। सिर्फ कमोडिटी मार्केट में शाम का सेशन खुला रहेगा, यानी सुबह 9 बजे से 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद, लेकिन शाम 5 बजे से रात करीब 11:30 या 11:55 तक काम जारी रहेगा।

एनएसई में भी इक्विटी, डेरिवेटिव्स, बॉन्ड्स, म्यूचुअल फंड और करेंसी से जुड़े सभी सेगमेंट बंद रहेंगे, जबकि कमोडिटी सेगमेंट में शाम की ट्रेडिंग जारी रहेगी। मतलब, अगर आप कमोडिटी मार्केट में ट्रेड करते हैं, तो आप शाम में काम कर सकते हैं, बाकी बाजार बंद रहेंगे।

कहां चेक करें छुट्टी?

शेयर मार्केट की छुट्टियों की लिस्ट बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध रहती है, जिसे आप कभी भी चेक कर सकते हैं। नवंबर के बाद दिसंबर में सिर्फ एक पब्लिक हॉलिडे है 25 दिसंबर यानी क्रिसमस, उस दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा। हालांकि शनिवार और रविवार को बाजार सामान्य रूप से बंद रहेंगे। बता दें, अक्टूबर के आखिरी ट्रेडिंग दिन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 465 अंक गिरकर 83,938 पर और निफ्टी 155 अंक टूटकर 25,722 पर बंद हुआ था।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article