बिजनेस

Share Market Today: सेंसेक्स पहली बार 75000 के पार, इन शेयरों में तेजी

Share Market Today: बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 381.78 अंक चढ़कर 75,124.28 अंक के अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 99 अंक बढ़कर 22,765.30 के अपने रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचा।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Share Market Today:घरेलू सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 381.78 अंक चढ़कर 75,124.28 अंक के अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 99 अंक बढ़कर 22,765.30 के अपने रिकॉर्ड शिखर पर पहुंचा।

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले के शेयरों को सबसे अधिक मुनाफा हुआ।जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर नुकसान में रहे।

सोमवार को 400 लाख करोड़ का बनाया था रिकॉर्ड

बीएसई ने तेजी के माहौल के बीच सोमवार को लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहली बार 400.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।यही नहीं ऐसा पहली बार हुआ कि बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों को कुल बाजार मूल्यांकन 400 लाख करोड़ रुपये के पार बंद हुआ है।बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 494.28 अंक उछलकर 74,742.50 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।बाजार में इस तेजी की बदौलत बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,00,86,722.74 करोड़ रुपये (4.81 लाख करोड़ डॉलर) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।इस तरह बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 10 महीने के भीतर ही 100 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले साल जुलाई में 300 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा था।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 684.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article