बिजनेस

Stock Market Outlook: अगले हफ्ते ऑटो सेल्स, IIP डेटा और Q4 नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की चाल, 24,700 तक जा सकता है Nifty

Stock Market Outlook for Next Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे, ऑटो सेल्स, आईआईपी एवं एफआईआई डेटा और आर्थिक आंकड़ों का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है।

Image

अगले हफ्ते कैसा रह सकता है शेयर बाजार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए कई अहम फैक्टर
  • लिस्ट में ऑटो सेल्स, IIP डेटा और Q4 नतीजे शामिल
  • निफ्टी के लिए 24,360 पर अड़चन

Stock Market Outlook for Next Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे, ऑटो सेल्स, आईआईपी एवं एफआईआई डेटा और आर्थिक आंकड़ों का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। अगले हफ्ते अडानी ग्रीन, अडानी टोटल गैस, केपीआईटी टेक, टीवीएस मोटर्स, अंबुजा सीमेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, बीपीसीएल, अडानी पावर, जेएसडब्ल्यू इंफ्रा और वेदांता जैसी बड़ी कंपनियों की ओर से वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

और कौन सा अहम डेटा आएगा अगले हफ्ते

मार्च के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े 28 अप्रैल को आएंगे। वहीं, 1 मई को ऑटो सेल्स के आंकड़े आएंगे, जिसका असर बाजार पर देखने को मिल सकता है। वैश्विक स्तर पर अगले हफ्ते अमेरिका की जीडीपी से जुड़े अहम डेटा जारी किए जाएंगे, जिसमें पहली तिमाही का जीडीपी डेटा और जॉबलेस क्लेम शामिल हैं।

कैसा रहा बीता हफ्ता

बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 0.80 प्रतिशत बढ़कर क्रमश: 79,212.53 और 24,039.35 पर बंद हुए। बाजार में तेजी की वजह अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के लेकर सकारात्मक अपडेट आना और भारतीय बैंकों की ओर से अच्छे नतीजे पेश करना रहा।

विदेशी निवेशकों का बदला रुख

21-25 अप्रैल की अवधि में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) शुद्ध खरीदार रहे और इस दौरान करीब 17,800 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने कैश सेगमेंट में करीब 1,132 करोड़ रुपये का निवेश किया।

अगले हफ्ते 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा।

निफ्टी के लिए 23,800-23,500 पर अहम सपोर्ट

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर, पुनीत सिंघानिया के मुताबिक, लगातार दूसरे हफ्ते निफ्टी सकारात्मक बंद हुआ है। अच्छी बात यह है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक 24,000 से ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा है। फिलहाल इसके लिए 24,360 एक बड़ा रुकावट का स्तर है। अगर यह इसके ऊपर निकलता है तो 24,700 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा गिरावट की स्थिति में निफ्टी के लिए 23,800 और 23,500 एक अहम सपोर्ट स्तर है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article