बिजनेस

Ather IPO GMP: IPO खुलने से पहले लुढ़का Ather Energy का GMP, घटकर रह गया सिर्फ 3 रु, घाटे में है EV मेकर

Ather IPO GMP Today: एथर एनर्जी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) का सब्सक्रिप्शन खुलने से इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इन्वेस्टरगेनडॉटकॉम के अनुसार, एथर एनर्जी का जीएमपी वर्तमान में लगभग 3 रुपए है, जो इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.93 प्रतिशत अधिक है।

Image

लुढ़का Ather Energy का GMP

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लुढ़का Ather Energy का GMP
  • गिरकर रह गया सिर्फ 3 रु
  • घाटे में है कंपनी

Ather IPO GMP Today: एथर एनर्जी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) का सब्सक्रिप्शन खुलने से इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इन्वेस्टरगेनडॉटकॉम के अनुसार, एथर एनर्जी का जीएमपी वर्तमान में लगभग 3 रुपए है, जो इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.93 प्रतिशत अधिक है। 22 अप्रैल को एथर एनर्जी के आईपीओ के ऐलान के समय जीएमपी करीब 17 रुपए था, जो अब गिरकर सिंगल डिजिटल में आ गया है। इसका आईपीओ 28 अप्रैल को खुलकर 30 अप्रैल को बंद होगा।

ये भी पढ़ें -

304-321 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड

इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 304-321 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को कम से कम 46 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। एथर एनर्जी आईपीओ में 8.18 करोड़ शेयरों का फ्रैश इश्यू है, जिसकी वैल्यू 2,626 करोड़ रुपए है। वहीं, ऑफर ऑफ सेल (ओएफएस) 1.1 करोड़ शेयरों का है। इस पूरे इश्यू का साइज 2,981 करोड़ रुपए होगा।

किसलिए होगा आईपीओ फंड का इस्तेमाल

इस आईपीओ में प्रमोटर तरुण संजय मेहता, स्वप्निल बबनलाल जैन और अन्य कॉर्पोरेट शेयरधारक ओएफएस के तहत अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे। एथर एनर्जी के मुताबिक, आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र में एक नया इलेक्ट्रिक दोपहिया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने और अपने मौजूदा कर्ज को कम करने में करने के लिए किया जाएगा।

कितना होगा वैल्यूएशन

अगर इश्यू प्राइस प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर तय होता है, तो कंपनी का मूल्यांकन करीब 11,956 करोड़ रुपए है। कंपनी ने आईपीओ से प्राप्त राशि में से 750 करोड़ रुपए अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए आवंटित करने की योजना बनाई है। हालांकि, एथर ने माना कि इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि इस निवेश से सफल परिणाम प्राप्त होंगे।

घाटे में चल रही है कंपनी

एथर का कारोबार मुख्य रूप से दक्षिण भारत में केंद्रित है। कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के मुताबिक, एथर एनर्जी घाटे में चल रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में, एथर एनर्जी ने 1,059.7 करोड़ रुपए का कर-पूर्व घाटा दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 23 में 864.5 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 22 में 344.1 करोड़ रुपए था।

वित्त वर्ष 24 में कंपनी की आय 1,753.8 करोड़ रुपए थी, जो वित्त वर्ष 23 में दर्ज 1,780.9 करोड़ रुपए से थोड़ा कम थी। कंपनी को भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे इसकी मूल्य निर्धारण क्षमता पर दबाव पड़ सकता है और प्रॉफिट मार्जिन भी कम हो सकता है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article