बिजनेस

Stock Market Outlook: यूएस बॉन्ड यील्ड और डॉलर-रुपया कारोबार से तय होगी शेयर बाजार की चाल, विदेशी निवेशकों भी रहेंगे अहम

Stock Market Outlook: भारत शेयर बाजार के लिए अलगा हफ्ता काफी अहम होने वाला है। बीते हफ्ते हुई बड़ी गिरावट के बाद आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें यूएस बॉन्ड यील्ड, डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की चाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) से जुड़े डेटा पर रहेंगी।

Image

डॉलर की चाल पर रहेगा फोकस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते के लिए कई चीजें अहम
  • डॉलर की चाल पर रहेगा फोकस
  • विदेशी निवेशक भी अहम फैक्टर

Stock Market Outlook: भारत शेयर बाजार के लिए अलगा हफ्ता काफी अहम होने वाला है। बीते हफ्ते हुई बड़ी गिरावट के बाद आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें यूएस बॉन्ड यील्ड, डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की चाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) से जुड़े डेटा पर रहेंगी। 16-20 दिसंबर तक के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 1,180 अंक या 4.77 प्रतिशत गिरकर 23,587 और सेंसेक्स 4,091 अंक या 4.98 प्रतिशत गिरकर 80,000 के अहम सपोर्ट को तोड़ता हुआ 78,041 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें -

यूएस फेड का ब्याज दरों को लेकर आउटलुक

इसके अलावा बैंक निफ्टी 2,824 अंक या 5.27 प्रतिशत गिरकर 50,759 पर बंद हुआ। बीते हफ्ते केवल फार्मा सेक्टर ही तेजी के साथ बंद हुआ है, जबकि बाकी सभी सेक्टरों में बिकवाली थी। इस गिरवाट की वजह एफआईआई की बिकवाली और यूएस फेड का ब्याज दरों को लेकर आउटलुक को माना जा रहा है, जिसमें 2025 में केवल दो बार रेट कट का अनुमान जताया गया है।

15,828 करोड़ रुपये की बिकवाली

पिछले हफ्ते एफआईआई द्वारा कैश मार्केट में 15,828 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) द्वारा 11,874 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप में डायरेक्टर पुनीत सिंघानिया ने कहा कि पिछले हफ्ते निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई है और यह 4.77 प्रतिशत गिरकर अपने अहम स्पोर्ट 23,800 के नीचे 23,600 के करीब बंद हुआ है। अब अगला सपोर्ट 23,200 है। अगर बाजार में तेजी आती है तो 23,800 से लेकर 23,900 और फिर 24,300 एक अहम रुकावट का स्तर होगा।

49,600 एक अहम सपोर्ट

सिंघानिया ने आगे कहा कि व्यापक बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। इस कारण निवेशकों को तेजी पर बिकवाली की रणनीति अपनानी चाहिए।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट, वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक, प्रवेश गौर ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए आने वाले समय में 51,600 एक बड़ा रुकावट का स्तर होगा। अगर यह 50,400 के नीचे फिसलता है तो और बिकवाली देखने को मिल सकती है और ऐसी स्थिति में 49,600 एक अहम सपोर्ट होगा। वहीं, अगर 51,600 का स्तर तोड़ता है तो 51,800 और 52,000 एक अहम रुकावट का स्तर होगा। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article