Record &
ये भी पढ़ें -
24 दिसंबर को किस-किस की रिकॉर्ड डेट
Vedanta Dividend Record Date 2024
वेदांता के शेयर मंगलवार को एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 8.5 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड के लिए इसकी रिकॉर्ड डेट भी है।
26 दिसंबर को किस-किस की रिकॉर्ड डेट
Ayush Wellness Bonus Issue
कंपनी के शेयर 1:2 के रेशियो में मुफ्त शेयर जारी किए जाने के लिए गुरुवार को एक्स-डेट हो जाएंगे।
Bharat Global Developers Stock Split, Bonus Issue
शेयरधारकों को दोहरी खुशी देने के लिए भारत ग्लोबल डेवलपर्स ने 8:10 के अनुपात में बोनस इश्यू और 1:10 स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। शेयर गुरुवार को एक्स-डेट पर ट्रेड होंगे।
Evans Electric Bonus Issue
एलिजिबल शेयरधारकों को 16 दिसंबर तक उनके पास मौजूद हर स्टॉक के बदले कंपनी का एक फ्री शेयर मिलेगा, जो कि इसकी एक्स-डेट भी होगी।
27 दिसंबर को किस-किस की रिकॉर्ड डेट
Hardwyn India Bonus Issue
कंपनी ने 2:5 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की, जिसके लिए स्टॉक की एक्स-डेट शुक्रवार को होगी।
Mazagon Dock Shipbuilders Stock Split
सरकारी जहाज निर्माता कंपनी 10 रुपए वाले एक शेयर को 5 रुपए मूल्य वाले दो शेयरों में स्प्लिट करने जा रही है, जिसके लिए इस पीएसयू के शेयर की एक्स-डेट शुक्रवार को होगी।
NMDC Bonus Issue
शुक्रवार को 2:1 बोनस शेयर जारी करने के लिए इसकी एक्स-डेट होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर उन शेयरों की जानकारी दी गयी है, जिनकी एक्स-डेट या रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है, यहां निवेश की सलाह नहीं दी गयी है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
