बिजनेस

Adani Group Stocks: एग्जिट पोल के बाद Adani ग्रुप के शेयरों में 14% तक की तेजी, सभी शेयर करा रहे कमाई

Adani Group Stocks: शेयर बाजार में जोरदार तेजी के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों में भी काफी मजबूती आई है। करीब सवा 11 बजे अडानी पावर का शेयर बीएसई पर 14.08 फीसदी ऊपर है।

Image

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में जोरदार तेजी
  • अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी
  • 14.08 फीसदी ऊपर है अडानी पावर

Adani Group Stocks: सोमवार 3 जून को शेयर बाजार में शानदार तेजी है। आम चुनावों के नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। एग्जिट पोल में BJP के नेतृत्व वाले NDA को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 73,961.31 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2621.98 अंकों की तेजी के साथ 76,583.29 पर और निफ्टी 22530.7 अंक के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 807 अंक उछल कर 23,337.90 पर खुला। शेयर बाजार में जोरदार तेजी के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों में भी काफी मजबूती आई है। करीब सवा 11 बजे अडानी पावर का शेयर बीएसई पर 14.08 फीसदी ऊपर है। आगे जानिए अडानी ग्रुप के बाकी शेयरों का हाल।

ये भी पढ़ें -

अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में कितनी तेजी

  • अडानी पावर : 14.08 फीसदी
  • अडानी पोर्ट्स : 9.81 फीसदी
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस : 8.14 फीसदी
  • अडानी टोटल गैस : 7.13 फीसदी
  • अडानी एंटरप्राइजेज : 6.79 फीसदी
  • अडानी विल्मर : 3.09 फीसदी
  • अडानी ग्रीन एनर्जी : 2.63 फीसदी

नोट : ये रेट बीएसई के अनुसार करीब सवा 11 बजे के आस-पास का है।

सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

आज पहली बार सेंसेक्स (Sensex) 76000 और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) 50000 के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी (Nifty) 23000 के ऊपर पहुंचा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर केवल शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article