बिजनेस

Is market open today: बुद्ध पूर्णिमा पर आज बैंक तो बंद हैं क्या शेयर बाजार भी बंद हैं? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Stock Market Holiday Today, Is market open today: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों में छुट्टियां हैं। क्या शेयर बाजार भी आज बंद है। यहां कंफ्यूजन दूर करें।

Image

क्या बुद्ध पुर्णिमा पर शेयर बाजार बंद हैं, जानिए सच्चाई

Photo : iStock

Stock Market Holiday Today, Is market open today : आज सोमवार 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। इस मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। लेकिन निवेशकों और ट्रेडर्स के बीच यह भ्रम बना हुआ है कि क्या आज शेयर बाजार खुले हैं या बंद। यहां जानिए सच्चाई।

क्या शेयर बाजार आज खुले हैं?

बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) की वेबसाइट्स के मुताबिक बुद्ध पूर्णिमा के दिन, यानी 12 मई को, इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है। यानी इन सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग सामान्य रूप से चल रही है। हालांकि करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में आज ट्रेडिंग अवकाश है। बीएसई की छुट्टियों की लिस्ट मुताबिक 12 मई को मुद्रा बाजार में कोई व्यापार नहीं होगा।

सेटलमेंट हॉलिडे क्या होता है?

आज बाजार में ट्रेडिंग तो होगी, लेकिन यह सेटलमेंट हॉलिडे भी है। इसका अर्थ है कि आज खरीदी-बिक्री की गई प्रतिभूतियों और फंड्स का वास्तविक निपटान (सेटलमेंट) अगले कार्यदिवस में होगा। इसलिए निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

2025 में शेयर बाजार की बाकी छुट्टियां

2025 में शेयर बाजार में 14 अवकाश हैं, 14 में से, इस वर्ष के लिए 7 और गैर-व्यापारिक दिन बाकी हैं।

  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
  • 27 अगस्त - गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर - गांधी जयंती
  • 21 अक्टूबर - दिवाली लक्ष्मी पूजन (शाम के मुहूर्त ट्रेडिंग की संभावना)
  • 22 अक्टूबर - दिवाली बलिप्रतिपदा
  • 5 नवंबर - गुरुपर्व (गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव)
  • 25 दिसंबर - क्रिसमस

बैंक अवकाश की स्थिति

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत बुद्ध पूर्णिमा को अवकाश घोषित किया गया है। इस कारण मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, भोपाल, रायपुर, नागपुर, शिमला, जम्मू, रांची समेत कई शहरों में बैंक आज बंद हैं। हालांकि, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, पटना, गुवाहाटी, इम्फाल, तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में बैंक खुले रहेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article