Bandhan Bank Share Price Target: शेयर बाजार एक्सपर्ट संजीव भसीन के अनुसार बंधन बैंक का शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। बंधन बैंक का कस्टमर बेस 3.2 करोड़ लोगों का है, जिसमें 15 लाख का इजाफा हुआ है। भसीन के अनुसार बंधन बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर हो रही है। यानी इसके एनपीए अनुपात में कमी आ रही है। उन्होंने कहा है कि बंधन बैंक के शेयर 197 रु पर खरीदें और इसके लिए 190 रु स्टॉप लॉस रखें। यानी अगर शेयर 190 रु तक गिरता है तो इससे निकल जाएं। वहीं टार्गेट 250 रु का रखें। इस टार्गेट के आधार पर बंधन बैंक का शेयर मौजूदा स्तर (201 रु) से करीब 25 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
ये भी पढ़ें -
300 रु तक जा सकता है शेयर
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में भसीन ने कहा है कि बंधन बैंक का शेयर 300 रुपये तक जा सकता है, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 50 फीसदी अधिक है। फिलहाल उन्होंने 250 रु के टार्गेट के साथ इसमें खरीदारी की सलाह दी है।
कैसा रहा है बंधन बैंक के शेयर का परफॉर्मेंस
- बंधन बैंक का शेयर शुक्रवार को 1.82 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ
- पिछले हफ्ते ये 5.19 फीसदी नीचे गिरा
- एक महीने में ये 1.75 फीसदी गिर चुका है
- 2024 में अब तक ये 17.68 फीसदी नीचे आया है
- 6 महीनों में इसने 12.42 फीसदी नुकसान कराया है
- इसके एक साल का रिटर्न निगेटिव 14.73 फीसदी रहा है
