Stock Below Rs 100: EV फाइनेंसिंग से जुड़ी NBFC कंपनी मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयर बुधवार (4 जून) को वॉरंट कन्वर्जन की खबर के बाद हरे निशान में खुले। NSE पर शेयर की ओपनिंग ₹77.05 पर हुई, जो पिछले बंद भाव ₹76.90 से ऊपर थी। दिन में यह शेयर ₹78.65 के हाई तक गया और दोपहर 2:30 बजे के करीब ₹77 के स्तर पर सपाट लेकिन सकारात्मक रुझान के साथ ट्रेड कर रहा था।
12 लाख वॉरंट्स का कन्वर्जन, पूंजी में इजाफा
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 12,00,000 कन्वर्टिबल वॉरंट्स को ₹41.25 की कीमत पर कन्वर्ट कर इक्विटी शेयरों में तब्दील कर दिया है। इस प्रक्रिया में कुल ₹4.95 करोड़ प्राप्त हुए, जो कि प्रति वॉरंट के इश्यू प्राइस का 75% हिस्सा है। इसके बाद कंपनी की जारी और चुकता पूंजी ₹16,46,90,172 हो गई, जो कि ₹1 फेस वैल्यू वाले इतने ही शेयरों में विभाजित है।
EV फोकस NBFC का दमदार ट्रैक रिकॉर्ड
मुफिन ग्रीन फाइनेंस खुद को भारत की पहली 100% EV फाइनेंसिंग पर केंद्रित लिस्टेड NBFC बताती है। कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स, फोर-व्हीलर्स, फास्ट चार्जर्स और बैटरी स्वैपिंग सॉल्यूशंस के लिए फाइनेंस मुहैया कराती है।
शानदार लॉन्ग टर्म रिटर्न
BSE एनालिटिक्स के मुताबिक पिछले एक साल में स्टॉक में 28% की गिरावट आई है। दो सालों में 77% की बढ़त दर्ज की गई। तीन साल में स्टॉक 488% चढ़ा है। जबकि पिछले 5 सालों में 3532% का तगड़ा रिटर्न दिया है।
2023 में किया था बोनस और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान
कंपनी ने 2023 में अपने निवेशकों को रिवॉर्ड करते हुए पहले 1:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया था, और उसके बाद 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर भी दिए थे।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
