बिजनेस

IPO GMP 69 फीसदी प्रीमियम पर पहुंचा, लोग खुलने का कर रहे बेसब्री से इंतजार! प्राइस बैंड 140 रु

Standard Glass Lining Technology IPO: कंपनी इस IPO के माध्यम से 410.05 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है। इसमें से 210 करोड़ रुपये के 1.50 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 200.05 करोड़ रुपये के 1.43 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा।

Image

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का IPO

Photo : Times Now Digital

Standard Glass Lining Technology IPO GMP: फार्मास्युटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का पब्लिक इश्यू 6 जनवरी से शुरू हो रहा है और 8 जनवरी तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी इस IPO के माध्यम से 410.05 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है। इसमें से 210 करोड़ रुपये के 1.50 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 200.05 करोड़ रुपये के 1.43 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा।

प्राइस बैंड और लॉट साइज

IPO के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और लॉट साइज 107 शेयर है। IPO के क्लोजिंग के बाद, 9 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होगा, और लिस्टिंग 13 जनवरी को NSE और BSE पर होगी।

ग्रे मार्केट में IPO की स्थिति

ग्रे मार्केट में स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 140 रुपये से 97 रुपये या 69.29% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि शेयर की लिस्टिंग 237 रुपये के भाव पर हो सकती है।

IPO का हिस्सा और प्रमोटर डिटेल्स

इस IPO में 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15% हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व किया गया है। कंपनी के प्रमोटर में नागेश्वर राव कंडुला, कंडुला कृष्णा वेनी, कंडुला रामकृष्ण, वेंकट मोहन राव कतरागड्डा, कुदरवल्ली पुन्ना राव और मेसर्स एस2 इंजीनियरिंग सर्विसेज शामिल हैं।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 25.15 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 53.42 करोड़ रुपये और 2024 में 60.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 50% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 549.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा, 2024-25 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी को 36.27 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 312.1 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article