बिजनेस

Spicejet Stock Price: 2250 करोड़ रु जुटाएगी संकट से गुजर रही स्पाइसजेट, इक्विटी शेयरों का लेगी सहारा

Spicejet Q2 Financial Result: स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही ऐतिहासिक रूप से एविएशन सेक्टर के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय रहा है। इस साल, फ्यूल की ऊंची कीमतों से चुनौतियां और बढ़ गईं, जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट पर असर पड़ा।

Image

स्पाइसजेट जुटाएगी 2250 करोड़ रु

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • स्पाइसजेट जुटाएगी 2250 करोड़ रु
  • शेयरों का लेगी सहारा
  • गिरावट के साथ बंद हुआ कंपनी का शेयर

Spicejet Q2 Financial Result: संकटग्रस्त एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) इक्विटी शेयर जारी कर 2,250 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाएगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्पाइसजेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इक्विटी शेयर/इक्विटी वॉरंट जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिनके जरिए कंपनी 2250 करोड़ रु जुटाएगी। स्पाइसजेट की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपनी उपस्थिति और मार्केट एक्सेस बढ़ाने में यूज करेगी। बता दें कि कंपनी ने आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजे भी पेश किए।

428 करोड़ रु का घाटा हुआ

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में स्पाइसजेट को 428 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में इसका शुद्ध घाटा 835 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी का घाटा कम हुआ है। हालाँकि, सितंबर, तिमाही में इसका रेवेन्यू भी घटा है। साल दर साल आधार पर स्पाइसजेट का रेवेन्यू लगभग 30 प्रतिशत घटकर 1,348 करोड़ रुपये रह गया।

जुलाई-सितंबर तिमाही रहती है भारी

स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही ऐतिहासिक रूप से एविएशन सेक्टर के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय रहा है। इस साल, फ्यूल की ऊंची कीमतों से चुनौतियां और बढ़ गईं, जिससे ऑपरेशनल कॉस्ट पर असर पड़ा। उनके मुताबिक स्पाइसजेट लागत-बचत के उपाय लागू करने में काफी एक्टिव रही है।

शेयर में आई गिरावट

वित्तीय नतीजों में नुकसान के चलते स्पाइसजेट का शेयर भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 60.57 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 62 रु पर खुला था और कारोबार के दौरान ये 63.49 रु तक गया, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर भी है।

मगर कारोबार के आखिरी एक घंट में शेयर लाल निशान में पहुंच गया और अंत में 2.53 रु या 4.18 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.04 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,970.75 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article