बिजनेस

SpiceJet shares: स्पाइसजेट का शेयर 12 फीसदी उछला, जल्द NSE में भी होने वाली है लिस्टिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 11, 2023, 02:23 PM IST

SpiceJet shares: स्पाइस जेट का शेयर दोपहर 2 बजे 11.70 फीसदी की उछाल के साथ 61.49 के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही शेयर ने आज 52 हफ्ते का हाई लेवल भी बना लिया है।

Image

स्पाइसजेट धन जुटाने के तरीकों पर विचार कर रही है।

Photo : iStock

SpiceJet shares:विमानन कंपनी स्पाइसजेट जल्द ही अपनी प्रतिभूतियों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भी लिस्टेड करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। स्पाइस जेट का शेयर दोपहर 2 बजे 11.70 फीसदी की उछाल के साथ 61.49 के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही शेयर ने आज 52 हफ्ते का हाई लेवल भी बना लिया है। कंपनी ने एक साल में 51.23 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

शुरुआती कारोबार में दिखी थी 8 फीसदी बढ़त

वहीं वित्तीय उथल-पुथल से गुजर रही कंपनी के शेयरों ने बीएसई पर सुबह के कारोबार में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की। एयरलाइन ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि निवेशकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए, ‘‘ कंपनी जल्द ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड पर अपनी प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध करेगी।’’

धन जुटाने के तरीकों पर विचार कर रही कंपनी

कंपनियों को एनएसई पर सूचीबद्ध होने के लिए वित्त मापदंडों सहित विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करना पड़ता है। स्पाइसजेट विमान पट्टेदारों के मुद्दों सहित कई बाधाओं से जूझ रही है और धन जुटाने के तरीकों पर विचार कर रही है। विमानन कंपनी ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसकी निदेशक मंडल की बैठक में कोष जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article