बिजनेस

चीन में विशेष भर्ती अभियान, दी गई 1 करोड़ से अधिक नौकरियां

Jobs in China: चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक भर्ती अभियान के जरिये 1 करोड़ 4 लाख 89 हजार नौकरियां दी गईं।

Image

चीन में भर्ती (तस्वीर-canva)

Jobs in China: चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा 27 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार 7 जून को दसियों लाख भर्ती अभियान के शुभारंभ के बाद से 6 लाख 26 हजार नियोक्ताओं ने 1 करोड़ 4 लाख 89 हजार नौकरियां पोस्ट की हैं, जिनमें कॉलेज स्नातकों के लिए 37 लाख 30 हजार नौकरियां शामिल हैं।

चीन के मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के रोजगार प्रोत्साहन विभाग के सम्बंधित प्रभारी ने परिचय दिया कि आयोजन के दौरान, आपूर्ति-मांग डॉकिंग प्लेटफॉर्म बनाने के लिए सार्वजनिक रोजगार सेवा एजेंसियों और बाजार-उन्मुख मानव संसाधन सेवा एजेंसियों का आयोजन किया गया।

साथ ही, स्थानीय मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा विभाग स्थानीय वास्तविकताओं के आधार पर लक्षित और विशिष्ट भर्ती शुरू करना जारी रखे हुए हैं और व्यवस्थित तरीके से ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, अभियान शुरू होने के बाद से, मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, चिकित्सा और स्वास्थ्य, विशेषज्ञता और उन्नत विनिर्माण जैसे उद्योगों में कुल 41 विशेष भर्ती सत्र शुरू किए हैं, जिससे 28 लाख 70 हजार से अधिक नौकरियों के अवसर उपलब्ध हुए हैं। (इनपुट IANS)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article