बिजनेस

सोने का भाव आज का 23 जून 2026: सोना 3000 रुपये लुढ़का, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 June 2026: कैरेट के हिसाब से जानिए आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 23 June 2026 : सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत 3,000 रुपये या 2 प्रतिशत घटकर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव रात 8 बजे तक 1.01% घटकर यानी 11494 रुपये गिरावट के साथ 1,46,624 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,48,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर बुलियन्स के मुताबिक 1,46,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,44,788 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,44,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 70.33 डॉलर या करीब 2 प्रतिशत टूटकर 4,121.10 डॉलर प्रति औंस रह गया। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 147310 रुपये प्रति 10 ग्राम144788 रुपये प्रति 10 ग्राम144995 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 146720 रुपये प्रति 10 ग्राम144208 रुपये प्रति 10 ग्राम144414 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 134936 रुपये प्रति 10 ग्राम132626 रुपये प्रति 10 ग्राम132815 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 110482 रुपये प्रति 10 ग्राम108591 रुपये प्रति 10 ग्राम108746 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)86176 रुपये प्रति 10 ग्राम84701 रुपये प्रति 10 ग्राम84822 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने का प्रकार1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,684₹1,46,840₹4,16,284₹1,71,271
22 कैरेट सोना₹13,460₹1,34,603₹3,81,594₹1,56,999
20 कैरेट सोना₹12,237₹1,22,367₹3,46,904₹1,42,726
18 कैरेट सोना₹11,013₹1,10,130₹3,12,213₹1,28,454
16 कैरेट सोना₹9,789₹97,893₹2,77,523₹1,14,181
14 कैरेट सोना₹8,566₹85,657₹2,42,833₹99,908
12 कैरेट सोना₹7,342₹73,420₹2,08,142₹85,636
10 कैरेट सोना₹6,118₹61,183₹1,73,452₹71,363

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146060₹133900₹109590
मुंबई₹145910₹133750₹109440
कोलकाता₹145910₹133750₹109440
चेन्नई₹147930₹135600₹113400
पटना₹145960₹133800₹109490
लखनऊ₹146060₹133900₹109590
मेरठ₹146060₹133900₹109590
अयोध्या₹146060₹133900₹109590
गाजियाबाद₹146060₹133900₹109590
नोएडा₹146060₹133900₹109590
गुरुग्राम₹146060₹133900₹109590
चंडीगढ़₹146060₹133900₹109590
जयपुर₹146060₹133900₹109590
लुधियाना₹146060₹133900₹109590
गुवाहाटी₹145910₹133750₹109440
इंदौर₹145960₹133800₹109490
कानपुर₹146060₹133900₹109590
अहमदाबाद₹145960₹133800₹109490
वडोदरा₹145960₹133800₹109490
सूरत₹145960₹133800₹109490
पुणे₹145910₹133750₹109440
नागपुर₹145910₹133750₹109440
नासिक₹145940₹133780₹109470
बैंगलोर₹145910₹133750₹109440
भुवनेश्वर₹145910₹133750₹109440
कटक₹145910₹133750₹109440
रायपुर₹145910₹133750₹109440
हैदराबाद₹145910₹133750₹109440
केरल₹145910₹133750₹109440

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को कीमती धातुओं की कीमतों में सुधार हुआ। वैश्विक बाजारों में तेजी और रुपये की कीमत में गिरावट के कारण सोना 1,700 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा और इसका भाव शुक्रवार के 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,700 रुपये बढ़कर 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 49.93 डॉलर या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 4,210.19 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 570 रुपये की तेजी के साथ 1,47,773 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 570 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,47,773 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,181.92 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि पिछले हफ्ते आई भारी गिरावट के बाद रुपये में कमजोरी और विदेशी बाजारों में मजबूती से कीमती धातुओं की मांग फिर से बढ़ गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई क्योंकि निवेशकों ने बेहतर होते भू-राजनीतिक माहौल और लंबे समय तक अमेरिकी ब्याज दरों के ऊंचे बने रहने की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई क्योंकि अमेरिका और ईरान स्विट्जरलैंड में बातचीत के दौरान अंतिम समझौते के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए 60 दिन के युद्धविराम के दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों सहित कई मुद्दों पर तकनीकी बातचीत जारी रहेगी।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article