बिजनेस

सोने भाव आज का 12 जून 2026: रेट में 3000 रु बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 June 2026: कैरेट के हिसाब से जानिए आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 12 June 2026 : पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,56,900 रुपये (सभी टैक्स सहित) प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव शाम तक 0.87% बढ़कर यानी 1290 रुपये तेजी के साथ 1,50,222 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,48,932 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,44,782 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 147609 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम तक 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुलियन्स के मुताबिक 1,50,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
24 कैरेट सोना₹15,042₹150,420₹1,504,200₹15,042,000₹426,434₹175,447
22 कैरेट सोना₹13,789₹137,885₹1,378,850₹13,788,500₹390,897₹160,826
20 कैरेट सोना₹12,535₹125,350₹1,253,500₹12,535,000₹355,361₹146,206
18 कैरेट सोना₹11,282₹112,815₹1,128,150₹11,281,500₹319,825₹131,585
16 कैरेट सोना₹10,028₹100,280₹1,002,800₹10,028,000₹284,289₹116,965
14 कैरेट सोना₹8,775₹87,745₹877,450₹8,774,500₹248,753₹102,344
12 कैरेट सोना₹7,521₹75,210₹752,100₹7,521,000₹213,217₹87,724
10 कैरेट सोना₹6,268₹62,675₹626,750₹6,267,500₹177,681₹73,103

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 144782 रुपये प्रति 10 ग्राम147609 रुपये प्रति 10 ग्राम147800 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 144202 रुपये प्रति 10 ग्राम147018 रुपये प्रति 10 ग्राम147208 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 132620 रुपये प्रति 10 ग्राम135210 रुपये प्रति 10 ग्राम135385 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 108587 रुपये प्रति 10 ग्राम110707 रुपये प्रति 10 ग्राम110850 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 84697 रुपये प्रति 10 ग्राम86351 रुपये प्रति 10 ग्राम86463 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹145820₹136350₹111530
मुंबई₹148580₹136200₹111440
कोलकाता₹148580₹136200₹111440
चेन्नई₹150550₹138000₹115500
पटना₹148630₹136250₹111490
लखनऊ₹145820₹136350₹111530
मेरठ₹145820₹136350₹111530
अयोध्या₹145820₹136350₹111530
कानपुर₹145820₹136350₹111530
गाजियाबाद₹145820₹136350₹111530
नोएडा₹145820₹136350₹111530
गुरुग्राम₹145820₹136350₹111530
चंडीगढ़₹145820₹136350₹111530
जयपुर₹145820₹136350₹111530
लुधियाना₹145820₹136350₹111530
गुवाहाटी₹148580₹136200₹111440
जलगांव₹148580₹136200₹111440
इंदौर₹148630₹136250₹111490
अहमदाबाद₹148630₹136250₹111490
सूरत₹148630₹136250₹111490
वडोदरा₹148630₹136250₹111490
पुणे₹148580₹136200₹111440
नागपुर₹148580₹136200₹111440
नासिक₹148610₹136230₹111470
बैंगलोर₹148580₹136200₹111440
भुवनेश्वर₹148580₹136200₹111440
कटक₹148580₹136200₹111440
रायपुर₹148580₹136200₹111440
हैदराबाद₹148580₹136200₹111440
केरल₹148580₹136200₹111440

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सर्राफा बाजार में निवेशकों का उत्साह कम रहा और सोना 2,100 रुपये टूटकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2,100 टूटकर 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 4,072.21 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 277 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 277 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,47,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा लगातार पांचवें सत्र में गिरे और 17.23 डॉलर यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,116.07 डॉलर प्रति औंस रह गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि पश्चिमी एशिया में लंबे समय से चल रहे तनाव ने ऊर्जा की ऊंची कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे सोने के प्रति आकर्षण कम हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि मौजूदा गिरावट वृहद आर्थिक स्थिति और बाजार से जुड़े कई कारकों का नतीजा है। इनमें महंगाई को लेकर लगातार चिंता, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में बदलाव और अमेरिकी डॉलर व बॉन्ड प्रतिफल की मजबूती शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट का असर यहां भी दिखा, क्योंकि निवेशक पश्चिम एशिया में लगातार बने हुए भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई व ब्याज दरों पर इसके असर को लेकर चिंतित थे। बाजार के जानकारों का कहना है कि उर्जा की ऊंची कीमतों और अमेरिका के बेहतर आर्थिक आंकड़ों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इससे फिर से यह उम्मीद जग गई है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article