बिजनेस

सोने का भाव आज का 9 मार्च 2026: रेट में उलटफेर, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 March 2026: चल रहे ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठा-पटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 9 March 2026: ईरान और अमेरिका-इजराइल में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 200 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.97% लुढ़कर यानी 1565 रुपये गिरकर 1,60,069 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,61,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 65.23 डॉलर या 1.26 प्रतिशत टूटकर 5,105.89 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,61,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार सुबह तक 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम था, दोपहर तक बढ़कर 1,59,568 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 158674 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट158751 रुपये प्रति 10 ग्राम159568 रुपये प्रति 10 ग्राम158674 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट158115 रुपये प्रति 10 ग्राम158929 रुपये प्रति 10 ग्राम158039 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट145416 रुपये प्रति 10 ग्राम146164 रुपये प्रति 10 ग्राम145345 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट119063 रुपये प्रति 10 ग्राम119676 रुपये प्रति 10 ग्राम119006 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट92869 रुपये प्रति 10 ग्राम93347 रुपये प्रति 10 ग्राम92824 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹161830₹148350₹121410
मुंबई₹161680₹148200₹121260
कोलकाता₹163630₹148200₹121260
चेन्नई₹163090₹149500₹130000
पटना₹161730₹148250₹121310
लखनऊ₹161830₹148350₹121410
मेरठ₹161830₹148350₹121410
अयोध्या₹161830₹148350₹121410
कानपुर₹161830₹148350₹121410
गाजियाबाद₹161830₹148350₹121410
नोएडा₹161830₹148350₹121410
गुरुग्राम₹161830₹148350₹121410
चंडीगढ़₹161830₹148350₹121410
जयपुर₹161830₹148350₹121410
लुधियाना₹161830₹148350₹121410
गुवाहाटी₹161680₹148200₹121260
इंदौर₹161730₹148250₹121310
अहमदाबाद₹161730₹148250₹121310
सूरत₹161730₹148250₹121310
पुणे₹161680₹148200₹121260
नागपुर₹161680₹148200₹121260
नासिक₹161710₹148230₹121290
बैंगलोर₹161680₹148200₹121260
वडोदरा₹161730₹148250₹121310
भुवनेश्वर₹161680₹148200₹121260
कटक₹161680₹148200₹121260
रायपुर₹161680₹148200₹121260
हैदराबाद₹161680₹148200₹121260
केरल₹161680₹148200₹121260

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

कारोबारियों द्वारा लगातार दूसरे सत्र में ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली किए जाने से पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1,100 रुपये घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत में करीब एक प्रतिशत की कमी आई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की ताजा खरीदारी के कारण पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट 848 रुपये या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 1,60,521 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान 1,272 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर भी रुख मजबूत रहा और न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,115.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों का कहना है कि हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेज उछाल के बाद व्यापारियों ने मुनाफावसूली की, जिसके चलते घरेलू बाजार में गिरावट देखी गई, जबकि वैश्विक रुख मिला-जुला रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। कारोबारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से कीमती धातुओं को समर्थन मिल रहा है, हालांकि मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में तेजी सीमित रही।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके पीछे मुख्य कारण पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग रही। विश्लेषकों के मुताबिक बाजार में प्रतिभागियों की नई खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article