बिजनेस

सोने का भाव आज का 6 जनवरी 2026: रेट में फिर बदलाव, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर बढ़ोतरी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

जानिए सोना का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 6 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। वेनेजुएला संकट के बीच इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने के दाम 1,36,168 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,36,909 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,36,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एकसीएक्स) पर सोना का वायदा भाव बढ़कर 1,38,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना बढ़कर 1,38,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 136168 रुपये प्रति 10 ग्राम136909 रुपये प्रति 10 ग्राम136660 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 135623 रुपये प्रति 10 ग्राम136361 रुपये प्रति 10 ग्राम136112 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 124730 रुपये प्रति 10 ग्राम125409 रुपये प्रति 10 ग्राम125181 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 102126 रुपये प्रति 10 ग्राम102682 रुपये प्रति 10 ग्राम102495 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79658 रुपये प्रति 10 ग्राम80092 रुपये प्रति 10 ग्राम79946 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना22 कैरट सोना18 कैरट सोना
दिल्ली₹138970₹127400₹104270
मुंबई₹138820₹127250₹104120
कोलकाता₹138820₹127250₹104120
चेन्नई₹139970₹128300₹107000
पटना₹138870₹127300₹104170
लखनऊ₹138970₹127400₹104270
कानपुर₹138970₹127400₹104270
मेरठ₹138970₹127400₹104270
अयोध्या₹138970₹127400₹104270
गाजियाबाद₹138970₹127400₹104270
नोएडा₹138970₹127400₹104270
गुरुग्राम₹138970₹127400₹104270
चंडीगढ़₹138970₹127400₹104270
जयपुर₹138970₹127400₹104270
अहमदाबाद₹138870₹127300₹104170
पुणे₹138820₹127250₹104120
लुधियाना₹138970₹127400₹104270
गुवाहाटी₹138820₹127250₹104120
इंदौर₹138870₹127300₹104170
नासिक₹138850₹127280₹104150
बैंगलोर₹138820₹127250₹104120
भुवनेश्वर₹138820₹127250₹104120
केरल₹138820₹127250₹104120
रायपुर₹138820₹127250₹104120
हैदराबाद₹138820₹127250₹104120

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच मजबूत वैश्विक रुख को देखते हुए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 960 रुपये बढ़कर 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 87.74 डॉलर यानी 2.03 प्रतिशत बढ़कर 4,418.24 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वायदा बाजार में सोना का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एकसीएक्स) में फरवरी माह में डिलीवरी वाले सोना वायदा 1,509 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत बढ़कर 1,37,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 15,226 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दिसंबर के आखिर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद पिछले हफ्ते सोने में 4,112 रुपये यानी 2.94 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

क्यों बढ़े दाम

व्यापारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी दोनों में तेजी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव के जोखिम की वजह से सोने और चांदी में बढ़त हुई। इस तनाव के कारण सर्राफा मांग बढ़ी है और सर्राफा कीमतों को हवा दे रहा है। खासकर वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई के बाद यह तनाव बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि कोलंबिया और मेक्सिको को लेकर भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने लैटिन अमेरिका में संभावित क्षेत्रीय अस्थिरता से जुड़ी चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे पारंपरिक सुरक्षित निवेश की मांग और बढ़ गई है।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने से हाजिर सोना 4,420 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article