बिजनेस

सोने का भाव आज का 4 अगस्त 2026: बढ़े रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 August 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 4 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर बढ़ोतरी हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.64% बढ़कर यानी 903 रुपये तेजी के साथ 1,41,998 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,41,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,43,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,112.50 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 4 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
24 कैरेट सोना₹143,870₹407,865₹167,807
22 कैरेट सोना₹131,881₹373,876₹153,823
20 कैरेट सोना₹119,892₹339,887₹139,839
18 कैरेट सोना₹107,903₹305,898₹125,855
16 कैरेट सोना₹95,913₹271,910₹111,872
14 कैरेट सोना₹83,924₹237,921₹97,888
12 कैरेट सोना₹71,935₹203,932₹83,904
10 कैरेट सोना₹59,946₹169,944₹69,920

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
दिल्ली₹144150₹132150₹108150
कोलकाता₹144000₹132000₹108000
मुंबई₹144000₹132000₹108000
चेन्नई₹144560₹132510₹110660
पटना₹144050₹132050₹108050
लखनऊ₹144150₹132150₹108150
मेरठ₹144150₹132150₹108150
अयोध्या₹144150₹132150₹108150
कानपुर₹144150₹132150₹108150
गाजियाबाद₹144150₹132150₹108150
नोएडा₹144150₹132150₹108150
गुरुग्राम₹144150₹132150₹108150
चंडीगढ़₹144150₹132150₹108150
जयपुर₹144150₹132150₹108150
लुधियाना₹144150₹132150₹108150
गुवाहाटी₹144000₹132000₹108000
इंदौर₹144050₹132050₹108050
अहमदाबाद₹144050₹132050₹108050
वडोदरा₹144050₹132050₹108050
सूरत₹144050₹132050₹108050
नागपुर₹144000₹132000₹108000
पुणे₹144000₹132000₹108000
नासिक₹144030₹132030₹108030
बैंगलोर₹144000₹132000₹108000
भुवनेश्वर₹144000₹132000₹108000
रायपुर₹144000₹132000₹108000
हैदराबाद₹144000₹132000₹108000

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली में रुपये की कीमत बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुस्त कारोबार के कारण सोने की कीमतें 900 रुपये गिरकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 900 रुपये घटकर 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट गोल्ड की कीमत बढ़कर 4,048.89 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 364 रुपये की तेजी के साथ 58,189 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 364 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,43,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,059.48 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त कारोबार और भारतीय रुपये के मजबूत होने के कारण सोमवार को सोने की कीमतें सीमित दायरे में रहीं। गांधी ने कहा कि सोने के लिए नई खरीदारी में कमी और अहम अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पहले निवेशकों के सतर्क रुख ने और बढ़त को सीमित कर दिया।

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की AVP कायनात चेनवाला ने कहा कि सोमवार को कीमती धातुओं में मजबूती आई, स्पॉट कीमतें मामूली रूप से बढ़कर 4,050 डॉलर प्रति औंस और चांदी 58 डॉलर के आसपास रही। इसे तेल की कीमतों में गिरावट से समर्थन मिला, जो ईरान के खिलाफ नए हमलों को ट्रंप द्वारा रद्द करने के बाद भू-राजनीतिक तनाव कम होने के कारण हुआ।

उन्होंने कहा कि डॉलर भी कमजोर हुआ, जिससे एक और सकारात्मक कारक मिला। इसमें जापान का येन को समर्थन देने वाला दखल भी शामिल है, जिसमें 1998 के बाद पहली बार अमेरिका-जापान का संयुक्त येन-खरीद ऑपरेशन भी शामिल है। बास्केट में येन के वेटेज के कारण इसने डॉलर इंडेक्स को नीचे खींच लिया है।

चेनवाला ने कहा कि हालांकि, US में रियल यील्ड अभी भी ऊंचे स्तर पर हैं और येन में आई हलचल डॉलर के फंडामेंटल में किसी असली बदलाव के बजाय मुख्य रूप से टेक्निकल कारणों से है, इसलिए सोने में बढ़त उतना ज्यादा नहीं है जितनी डॉलर में गिरावट से उम्मीद की जा सकती थी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटीज के हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बावजूद सोने की चाल काफी हद तक सुस्त रही है, क्योंकि इस हफ्ते ISM मैन्युफैक्चरिंग, JOLTs जॉब ओपनिंग्स, ISM सर्विसेज़, ADP एम्प्लॉयमेंट चेंज और नॉन-फार्म पेरोल डेटा जैसे कई अहम आंकड़े जारी होने वाले हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article