बिजनेस

सोने का भाव आज का 31 दिसंबर 2025: साल के आखिरी दिन लुढ़का सोना, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 31 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में अक्सर तेजी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 31 December 2025 : हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, हालांकि अब इस बढ़त पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार सुबह तक सोने का भाव गिरकर 1,34,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। जो दोपहर तक घटकर 1,33,099 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक थोड़ा बढ़कर 1,33,195 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,35,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में भी गिरावट हुई है। सोना 844 रुपये टूटकर 1,35,809 रुपये पर पहुंच गया है। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 134599 रुपये प्रति 10 ग्राम133099 रुपये प्रति 10 ग्राम133195 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 134060 रुपये प्रति 10 ग्राम132566 रुपये प्रति 10 ग्राम132662 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 123293 रुपये प्रति 10 ग्राम121919 रुपये प्रति 10 ग्राम122007 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 100949 रुपये प्रति 10 ग्राम99824 रुपये प्रति 10 ग्राम99896 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 78740 रुपये प्रति 10 ग्राम77863 रुपये प्रति 10 ग्राम77919 रुपये प्रति 10 ग्राम

भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹135370₹124100₹101570
मुंबई₹135220₹123950₹101420
कोलकाता₹135220₹123950₹101420
चेन्नई₹136910₹125500₹104700
लखनऊ₹135370₹124100₹101570
कानपुर₹135370₹124100₹101570
अयोध्या₹135370₹124100₹101570
मेरठ₹135370₹124100₹101570
गाजियाबाद₹135370₹124100₹101570
नोएडा₹135370₹124100₹101570
गुड़गांव₹135370₹124100₹101570
चंडीगढ़₹135370₹124100₹101570
पटना₹135270₹124000₹101470
जयपुर₹135370₹124100₹101570
अहमदाबाद₹135270₹124000₹101470
पुणे₹135220₹123950₹101420
लुधियाना₹135370₹124100₹101570
गुवाहाटी₹135220₹123950₹101420
इंदौर₹135270₹124000₹101470
बैंगलोर₹135220₹123950₹101420
भुवनेश्वर₹135220₹123950₹101420
केरल₹135220₹123950₹101420
रायपुर₹135220₹123950₹101420
हैदराबाद₹135220₹123950₹101420

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 2,800 रुपये टूटकर 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रही। सोमवार को यह 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजि सोना 69.61 डॉलर यानी 1.61 प्रतिशत बढ़कर 4,401.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वायदा बाजार में सोना का भाव

एमसीएक्स पर सोना वायदा भाव में भी जबरदस्त खरीदारी देखी गई। फरवरी अनुबंध वाले सोने की कीमत 826 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत बढ़कर 1,35,768 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 15,953 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी वाले सोना के वायदा अनुबंध 37.10 डॉलर यानी 0.85 प्रतिशत बढ़कर 4,380.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article