बिजनेस

सोने का भाव आज का 30 जुलाई 2026: रेट में बदलाव, बढ़े या घटे, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 30 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 30 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 1.06% बढ़कर यानी 1499 रुपये तेजी के साथ 143280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,41,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत बढ़कर 4,109.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत बढ़कर 1,44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 30 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस1 तोला
सोना 24 कैरेट₹1,44,000₹4,08,233₹1,67,959
सोना 22 कैरेट₹1,32,000₹3,74,214₹1,53,962
सोना 20 कैरेट₹1,20,000₹3,40,194₹1,39,966
सोना 18 कैरेट₹1,08,000₹3,06,175₹1,25,969
सोना 16 कैरेट₹96,000₹2,72,155₹1,11,973
सोना 14 कैरेट₹84,000₹2,38,136₹97,976
सोना 12 कैरेट₹72,000₹2,04,117₹83,979
सोना 10 कैरेट₹60,000₹1,70,097₹69,983

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144480₹132450₹108400
मुंबई₹144330₹132300₹108250
कोलकाता₹144330₹132300₹108250
चेन्नई₹144330₹132300₹110450
पटना₹144380₹132350₹108300
लखनऊ₹144480₹132450₹108400
मेरठ₹144480₹132450₹108400
अयोध्या₹144480₹132450₹108400
कानपुर₹144480₹132450₹108400
गाजियाबाद₹144480₹132450₹108400
नोएडा₹144480₹132450₹108400
गुरुग्राम₹144480₹132450₹108400
चंडीगढ़₹144480₹132450₹108400
जयपुर₹144480₹132450₹108400
लुधियाना₹144480₹132450₹108400
गुवाहाटी₹144330₹132300₹108250
इंदौर₹144380₹132350₹108300
अहमदाबाद₹144380₹132350₹108300
वडोदरा₹144380₹132350₹108300
सूरत₹144380₹132350₹108300
नागपुर₹144330₹132300₹108250
पुणे₹144330₹132300₹108250
नासिक₹144360₹132330₹108280
बैंगलोर₹144330₹132300₹108250
भुवनेश्वर₹144330₹132300₹108250
रायपुर₹144330₹132300₹108250
हैदराबाद₹144330₹132300₹108250

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 4,031.73 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 158 रुपये की गिरावट के साथ 62,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 158 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,465 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 4,031.22 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि सोना एक सीमित दायरे में रहा, जबकि पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद चांदी में थोड़ा सुधार हुआ। बुधवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने का कारोबार सपाट रहा। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि भारतीय रुपये के मजबूत होने से घरेलू कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ा। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस विभाग के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया में नए तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है, जिससे महंगाई की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article