बिजनेस

चांदी का भाव आज का 30 जुलाई 2026: रेट में फिर उछाल, जानें पटना से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 July 2026 : चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 1.29% बढ़कर यानी 2796 रुपये बढ़त के साथ 2,20,275 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,17,479 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 59.08 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत बढ़कर 220,720 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 600 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 29 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलो1 औंस1 तोला
चांदी 999 फाइन₹2,20,720₹6,257₹2,574
चांदी 925 स्टर्लिंग₹2,04,166₹5,788₹2,381
चांदी 900 कॉइन₹1,98,648₹5,632₹2,317
चांदी 800 जर्मन₹1,76,576₹5,006₹2,060

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच चांदी 500 रुपये की हल्की तेजी के साथ 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी मंगलवार के 2,24,800 रुपये के बंद स्तर से 500 रुपये बढ़कर 2,25,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। विदेशी बाजारों में, हाजिर चांदी करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 57.54 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,17,324 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,484 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,17,324 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 0.88 प्रतिशत बढ़कर 57.65 डॉलर प्रति औंस हो गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article