Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 July 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार शाम बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 99017 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी बढ़कर 113400 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 24 कैरेट | 98296 रुपये | 98687 रुपये | 99017 रुपये |
| सोना 23 कैरेट | 97902 रुपये | 98292 रुपये | 98620 रुपये |
| सोना 22 कैरेट | 90039 रुपये | 90397 रुपये | 90700 रुपये |
| सोना 18 कैरेट | 73722 रुपये | 74015 रुपये | 74263 रुपये |
| सोना 14 कैरेट | 57503 रुपये | 57732 रुपये | 57925 रुपये |
| चांदी 999 | 113307 रुपये प्रति किलो | 113600 रुपये प्रति किलो | 113400 रुपये प्रति किलो |
पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव
न्यूज एसेंजी भाषा के मुताबकि अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि स्टॉकिस्ट की सतत बिकवाली के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये टूटकर 97,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय बाजारों में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही और मंगलवार को यह 200 रुपये टूटकर 97,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 97,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, हालांकि, मंगलवार को चांदी की कीमतें 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 9.48 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 3,324.11 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि, वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस रह गई।
कीमतों पर एक्सपर्ट्स की राय
न्यूज एसेंजी भाषा के मुताबकि अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते की पुष्टि के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा, इस सप्ताह होने वाली एफओएमसी की बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने की उम्मीदों ने भी डॉलर को और मजबूत किया है। कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘सोना 3,315 डॉलर के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है क्योंकि बाजार रोजगार के आंकड़ों और सीबी उपभोक्ता विश्वास के आंकड़ों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे है। वहीं कनाडा और दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिकी व्यापार वार्ता जारी है। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘निवेशकों को प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों - एडीपी गैर-कृषि रोजगार परिवर्तन, गैर-कृषि पेरोल, बेरोजगारी दर और जीडीपी - का भी इंतजार रहेगा, जो इस सप्ताह फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय के साथ-साथ जारी होंगे।
वायदा बाजार में चांदी के भाव
वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत मंगलवार को 386 रुपये की तेजी के साथ 1,13,439 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 386 रुपये या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 1,13,439 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 15,813 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.18 डॉलर प्रति औंस रही।
वायदा बाजार में सोने का भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 424 रुपये बढ़कर 97,969 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 424 रुपये बढ़कर 97,969 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 3,407 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,370.90 डॉलर प्रति औंस रहा।
