बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 दिसंबर 2025: उछाल पर लगा ब्रेक, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। दाम एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। लेकिन बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 December 2025 : इन दिनों सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और सोना एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। लेकिन आज बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 500 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स के साथ) पर रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,500 रुपये चढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 357 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,40,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,40,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 1,38,161 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।शाम को बाजार बंद होने तक कीमत घटकर 1,36,781 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने का भाव 1,40,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर जानेंगे 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए दाम, साथ ही देश के विभिन्न शहरों में चल रहे सोने के भाव।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट137956 रुपये प्रति 10 ग्राम138161 रुपये प्रति 10 ग्राम136781 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट137404 रुपये प्रति 10 ग्राम137608 रुपये प्रति 10 ग्राम136233 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट126368 रुपये प्रति 10 ग्राम126555 रुपये प्रति 10 ग्राम125291 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 103467 रुपये प्रति 10 ग्राम103621 रुपये प्रति 10 ग्राम102586 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट80704 रुपये प्रति 10 ग्राम80824 रुपये प्रति 10 ग्राम80017 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹140550₹128850₹105450
मुंबई₹140400₹128700₹105300
कोलकाता₹140400₹128700₹105300
चेन्नई₹142040₹130200₹108650
पटना₹140450₹128750₹105350
लखनऊ₹140550₹128850₹105450
मेरठ₹140550₹128850₹105450
कानपुर₹140550₹128850₹105450
अयोध्या₹140550₹128850₹105450
गाजियाबाद₹140550₹128850₹105450
नोएडा₹140550₹128850₹105450
गुडगांव₹140550₹128850₹105450
चंडीगढ़₹140550₹128850₹105450
जयपुर₹140550₹128850₹105450
अहमदाबाद₹140450₹128750₹105350
पुणे₹140400₹128700₹105300
लुधियाना₹140550₹128850₹105450
गुवाहाटी₹140400₹128700₹105300
इंदौर₹140450₹128750₹105350
बैंगलोर₹140400₹128700₹105300
भुवनेश्वर₹140400₹128700₹105300
केरल₹140400₹128700₹105300
रायपुर₹140400₹128700₹105300
हैदराबाद₹140400₹128700₹105300

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में मजबूती

भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी बनी रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,500 रुपये बढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस साल अब तक सोने की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2024 को सोना 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब 63,350 रुपये यानी करीब 80.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया। हाजिर सोना 50.87 डॉलर या 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सोने के वायदा भाव में भी उछाल

वायदा कारोबार में सोने की कीमतें पहली बार 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चली गईं। फरवरी डिलीवरी वाले सोने का भाव लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ 1,119 रुपये या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 1,39,216 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, कॉमेक्स पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 58.8 डॉलर या 1.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,561.6 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों की राय

पीटीआई-भाषा के मुताबिक, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन भी कीमती धातुओं में तेजी जारी रही और सोना व चांदी दोनों ने नए रिकॉर्ड स्तर छुए। सौमिल गांधी ने यह भी बताया कि शुक्रवार को एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 75 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक पहुंच गई।

मीराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और जिंस बाजार में सकारात्मक माहौल के कारण सोना 4,530 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। साल के अंत की छुट्टियों के कारण कम कारोबार होने से बाजार में उतार-चढ़ाव भी बढ़ा है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है, जिससे सोने की कीमतें करीब 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं और कुछ समय के लिए 4,530 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर को भी छू लिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article