बिजनेस

सोने का भाव आज का 27 मई 2026: कितना सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 27 May 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 27 May 2026 : ईरान-अमेरिका में तनाव की वजह से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद बढ़ोतरी शुरू हुई लेकिन दोपहर आते-आते फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। मंगलवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज 1.52% लुढ़क कर यानी 2391 रुपये गिरावट के साथ 1,55,225 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,57,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में इस साल 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 1.03 प्रतिशत गिरकर 4,461.02 डॉलर प्रति औंस रह गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,57,611 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,57,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,56,072 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 157611 रुपये प्रति 10 ग्राम157040 रुपये प्रति 10 ग्राम156072 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 156980 रुपये प्रति 10 ग्राम156411 रुपये प्रति 10 ग्राम155447 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 144372 रुपये प्रति 10 ग्राम143849 रुपये प्रति 10 ग्राम142962 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 118208 रुपये प्रति 10 ग्राम117780 रुपये प्रति 10 ग्राम117054 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)92202 रुपये प्रति 10 ग्राम91868 रुपये प्रति 10 ग्राम91302 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158440₹145250₹118870
मुंबई₹158290₹145100₹118720
कोलकाता₹158290₹145100₹118720
पटना₹158340₹145150₹118770
चेन्नई₹159820₹146500₹122900
लखनऊ₹158440₹145250₹118870
मेरठ₹158440₹145250₹118870
अयोध्या₹158440₹145250₹118870
कानपुर₹158440₹145250₹118870
गाजियाबाद₹158440₹145250₹118870
नोएडा₹158440₹145250₹118870
गुरुग्राम₹158440₹145250₹118870
चंडीगढ़₹158440₹145250₹118870
जयपुर₹158440₹145250₹118870
लुधियाना₹158440₹145250₹118870
गुवाहाटी₹158290₹145650₹118720
इंदौर₹158340₹145150₹118770
अहमदाबाद₹158340₹145150₹118770
वडोदरा₹158340₹145150₹118770
पुणे₹158290₹145100₹118720
सूरत₹158340₹145150₹118770
नागपुर₹158290₹145100₹118720
नासिक₹158330₹145130₹118750
बैंगलोर₹158290₹145100₹118720
भुवनेश्वर₹158290₹145100₹118720
कटक₹158290₹145100₹118720
केरल₹158290₹145100₹118720
रायपुर₹158290₹145100₹118720
हैदराबाद₹158290₹145100₹118720

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सैन्य तनाव के चलते निवेशक अमेरिकी डॉलर की ओर मुड़ गए। जिससे मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 2,800 रुपये गिरकर 10 ग्राम पर 1.62 लाख रुपये हो गईं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले इस पीले धातु की कीमत 2,800 रुपये घटकर 10 ग्राम पर 1,62,400 रुपये (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। सोमवार को सोना 10 ग्राम पर 1,65,200 रुपये के ऊंचे स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना (spot gold) करीब 1 प्रतिशत गिरकर 4,534.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमतें 1,107 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्टैक्ट का भाव 1,107 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,974 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी प्रकार, सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,061 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा मामूली रूप से बढ़कर 4,562.15 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतें नीचे आ गईं और एक सीमित दायरे में ही रहीं, क्योंकि अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क रहे। उन्होंने आगे कहा कि कूटनीतिक मोर्चे पर कोई सफलता न मिलने के कारण, बाजार के ज्यादातर प्रतिभागी किनारे ही रहे; उन्होंने आक्रामक रुख अपनाने से परहेज किया और भू-राजनीतिक मोर्चे पर अधिक स्पष्ट संकेतों का इंतजार किया। गांधी ने कहा कि स्पष्टता की कमी के चलते कीमती धातुएं एक तरह के ठहराव की स्थिति में आ गई हैं; साथ ही, बाजार दिशा तय करने के लिए कच्चे तेल, अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड्स में होने वाले उतार-चढ़ाव पर भी बारीकी से नजर रख रहा है।

एक्सपर्ट्स ने बताया कि कतर में सात सप्ताह पुराने संघर्ष-विराम को बनाए रखने के उद्देश्य से चल रही बातचीत के बावजूद, दक्षिणी ईरान पर अमेरिका के नए सैन्य हमलों की खबरों के बाद बाजार का रुख कमजोर पड़ गया। अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये अभियान रक्षात्मक प्रकृति के थे और इनसे संघर्ष-विराम व्यवस्था के समाप्त होने का कोई संकेत नहीं मिलता। इस बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि उसने एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है, जो ईरानी हवाई क्षेत्र में घुस आया था; इस घटना ने पहले से ही नाजुक दौर से गुजर रही बातचीत में अनिश्चितता की एक और परत जोड़ दी है।

इस नए सिरे से पैदा हुए तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे यह आशंका फिर से जोर पकड़ने लगी है कि ऊर्जा की बढ़ी हुई कीमतें वैश्विक स्तर पर महंगाई के दबाव को बनाए रख सकती हैं, और केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति जारी रखने के लिए मजबूर कर सकती हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article