बिजनेस

सोने का भाव आज का 26 दिसंबर 2025: रेट लाइफटाइम उच्च स्तर पर, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 December 2025 : सोने की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन कुल मिलाकर बाजार का रुख अब भी तेजी की ओर बना हुआ है। सोना फिर नए रिकॉर्ड पहुंच चुका है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार सुबह तक 1,36,627 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 137914 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक कीमत बढ़कर 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें पहली बार 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गईं। लगातार चौथे सेशन में बढ़ते हुए, फरवरी डिलीवरी के लिए पीली धातु 1,119 रुपये, या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 1,39,216 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफटाइम उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोना 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोना 1,40,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब जानते हैं IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए रेट क्या हैं, साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव किस स्तर पर चल रहे हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धता पैमानासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट136627 रुपये प्रति 10 ग्राम137914 रुपये प्रति 10 ग्राम137956 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट136080 रुपये प्रति 10 ग्राम137362 रुपये प्रति 10 ग्राम137404 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट125150 रुपये प्रति 10 ग्राम126329 रुपये प्रति 10 ग्राम126368 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट102470 रुपये प्रति 10 ग्राम103436 रुपये प्रति 10 ग्राम103467 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट79927 रुपये प्रति 10 ग्राम80680 रुपये प्रति 10 ग्राम80704 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹140170₹128500₹105170
मुंबई₹140020₹128350₹105020
कोलकाता₹140020₹128350₹105020
चेन्नई₹140620₹128900₹107600
पटना₹140070₹128400₹105070
लखनऊ₹140170₹128500₹105170
अयोध्या₹140170₹128500₹105170
कानपुर₹140170₹128500₹105170
गाजियाबाद₹140170₹128500₹105170
नोएडा₹140170₹128500₹105170
गुडगांव₹140170₹128500₹105170
जयपुर₹140170₹128500₹105170
अहमदाबाद₹140070₹128400₹105070
पुणे₹140020₹128350₹105020
मेरठ₹140170₹128500₹105170
लुधियाना₹140170₹128500₹105170
गुवाहाटी₹140020₹128350₹105020
इंदौर₹140070₹128400₹105070
चंडीगढ़₹140170₹128500₹105170
बैंगलोर₹140020₹128350₹105020
भुवनेश्वर₹140020₹128350₹105020
केरल₹140020₹128350₹105020
रायपुर₹140020₹128350₹105020
हैदराबाद₹140020₹128350₹105020

पिछले दिन सोने का ताजा भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना मंगलवार के मुकाबले 50 रुपये सस्ता होकर 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। इससे पहले इसका भाव 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोने ने पहली बार 4,500 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार किया। इसमें 41.18 डॉलर यानी 0.92 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बीते चार कारोबारी सत्रों में सोना 19 दिसंबर 2025 की बंद कीमत 4,339.50 डॉलर से करीब 186 डॉलर मजबूत हुआ है। वहीं, साल 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 73.7 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

पिछले दिन वायदा बाजार में सोने की चाल

वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी 2026 डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध में 791 रुपये यानी 0.57 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और भाव बढ़कर 1,38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। वहीं, कॉमेक्स में सोने का वायदा भाव 1.10 फीसदी चढ़कर 4,555.1 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

सोने की कीमतों में उछाल की वजह

पीटीआई-भाषा से बातचीत में मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटी और करेंसी प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि डॉलर की सुरक्षित मुद्रा के रूप में बनी मजबूती के कारण एशियाई बाजार में सोना नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा।

ऑगमोंट की रिसर्च प्रमुख रेनिशा चैनानी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में मौद्रिक नीति को और नरम करने की उम्मीद और बढ़ते वैश्विक तनावों ने कीमती धातुओं को समर्थन दिया है। इसी कारण हाजिर चांदी भी रिकॉर्ड 72 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गई।

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर आकर्षित किया है। इसके अलावा, अमेरिका के तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े डॉलर को मजबूती देने में नाकाम रहे, जबकि 2026 में फेड द्वारा दो बार ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।

कुल मिलाकर, वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ा, जिससे बुधवार को सोना और चांदी दोनों ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।

End of Article