बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 फरवरी 2026: क्या है लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार उलटफेर जारी है। लगातार गिरावट के बाद बढ़ोतरी का रूख बना हुआ है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 February 2026 : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव बढ़कर 1,56,993 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 1,56,876 रुपये पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 5,027.13 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,59,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 155066 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 154445 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 116300 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 90714 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159430₹146150₹119610
मुंबई₹159280₹146000₹119460
कोलकाता₹159280₹146000₹119460
पटना₹159330₹146050₹119510
लखनऊ₹159430₹146150₹119610
मेरठ₹159430₹146150₹119610
कानपुर₹159430₹146150₹119610
चेन्नई₹160150₹146800₹125600
अयोध्या₹159430₹146150₹119610
गाजियाबाद₹159430₹146150₹119610
नोएडा₹159430₹146150₹119610
गुरुग्राम₹159430₹146150₹119610
चंडीगढ़₹159430₹146150₹119610
जयपुर₹159430₹146150₹119610
लुधियाना₹159430₹146150₹119610
गुवाहाटी₹159280₹146000₹119460
इंदौर₹159330₹146050₹119510
अहमदाबाद₹159330₹146050₹119510
सूरत₹159330₹146050₹119510
वडोदरा₹159330₹146050₹119510
नागपुर₹159280₹146000₹119460
पुणे₹159280₹146000₹119460
नासिक₹159310₹146030₹119490
बैंगलोर₹159280₹146000₹119460
भुवनेश्वर₹159280₹146000₹119460
कटक₹159280₹146000₹119460
रायपुर₹159280₹146000₹119460
हैदराबाद₹159280₹146000₹119460
केरल₹159280₹146000₹119460

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 2.64 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गुरुवार को 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 30.83 डॉलर यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 5,027.13 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन सोने का वायदा भाव

पिछले दिन वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,315 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,134 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,355 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अप्रैल डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 49.55 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 5,046.95 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज के जिंस शोध विभाग में सहायक उपाध्यक्ष कायनात चेनवाला ने कहा कि सोना 5,020 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया जबकि संभावित अमेरिका-ईरान संघर्ष पर बढ़ती चिंताओं के कारण चांदी भी 81 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत खपत खर्च (पीसीई) से जुड़ी महंगाई दर, चौथी तिमाही का जीडीपी और फ्लैश पीएमआई आंकड़ों सहित प्रमुख आर्थिक घोषणा से पहले निवेशक सतर्क रहे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में तेज अस्थिरता के बाद खरीदार, गिरावट के समय लिवाली के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अपेक्षाओं सहित वैश्विक संकेत, निकट अवधि की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सुरक्षित निवेश वाली एसेट्स की डिमांड बढ़ने लगी। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख (कमोडिटी) हरीश वी ने कहा कि बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सुरक्षित निवेश मांग मजबूत होने से सोना 5,000 डॉलर से ऊपर चला गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article