बिजनेस

सोने का भाव आज का 20 मई 2026: फिर बढ़े रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 20 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जो मंगलवार के बंद भाव 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 0.53% बढ़कर यानी 845 रुपये बढ़त के साथ 1,59,925 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,483.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक सोना 1,59,077 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,57,961 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 159077 रुपये प्रति 10 ग्राम157961 रुपये प्रति 10 ग्राम158555 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 158440 रुपये प्रति 10 ग्राम157328 रुपये प्रति 10 ग्राम157920 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 145715 रुपये प्रति 10 ग्राम144692 रुपये प्रति 10 ग्राम145236 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 119308 रुपये प्रति 10 ग्राम118471 रुपये प्रति 10 ग्राम118916 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 93060 रुपये प्रति 10 ग्राम92407 रुपये प्रति 10 ग्राम92755 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158500₹145300₹118910
मुंबई₹158350₹145150₹118760
कोलकाता₹158350₹145150₹118760
चेन्नई₹160910₹147500₹123350
पटना₹158400₹145200₹118810
लखनऊ₹158500₹145300₹118910
मेरठ₹158500₹145300₹118910
अयोध्या₹158500₹145300₹118910
कानपुर₹158500₹145300₹118910
गाजियाबाद₹158500₹145300₹118910
नोएडा₹158500₹145300₹118910
गुरुग्राम₹158500₹145300₹118910
चंडीगढ़₹158500₹145300₹118910
जयपुर₹158500₹145300₹118910
लुधियाना₹158500₹145300₹118910
गुवाहाटी₹158350₹145150₹118760
इंदौर₹158400₹145200₹118810
अहमदाबाद₹158400₹145200₹118810
सूरत₹158400₹145200₹118810
वडोदरा₹158400₹145200₹118810
पुणे₹158350₹145150₹118760
नागपुर₹158350₹145150₹118760
नासिक₹158380₹145180₹118790
बैंगलोर₹158350₹145150₹118760
भुवनेश्वर₹158350₹145150₹118760
कटक₹158350₹145150₹118760
केरल₹158350₹145150₹118760
रायपुर₹158350₹145150₹118760
हैदराबाद₹158350₹145150₹118760

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका-ईरान बातचीत में कामयाबी के संकेतों से महंगाई के दबाव की चिंता कम होने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद स्तर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 800 रुपये बढ़कर 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 439 रुपये की तेजी के साथ 1,59,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 439 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,076 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,548.61 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच फिर से बातचीत की उम्मीद बढ़ने से मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल आया, जिससे लंबे समय से ऊर्जा संचालित महंगाई दबाव को लेकर कुछ चिंताएं कम हुईं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कारोबारी धारणा बेहतर हुई कि उन्होंने ईरान पर सैन्य हमले की योजना रोक दी है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इस मामले का एक राजनयिक समाधान अभी भी हो सकता है। गांधी ने कहा कि इसके अलावा, पिछले शुक्रवार की बड़ी बिकवाली के बाद सटोरिया लिवाली और सौदों की कमी को पूरा करने के लिए की गई लिवाली (शॉर्ट कवरिंग) ने बहुमूल्य धातुओं में हालिया सुधार में मदद की है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में कॉमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोने की कीमतें करीब 4,540 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी कम होने के बावजूद ऊंची बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि निवेशक अब ब्याज दर चक्र और सर्राफा की कीमतों पर इसके असर के बारे में और संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि वैश्विक ब्याज दर, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अनिश्चितता के बीच अल्पावधि में सर्राफा की कीमतों में उतार-चढ़ाव रह सकता हैं।

भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी कमी आई, जिससे हाल की तेज गिरावट के बाद बहुमूल्य धातुओं को समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article