बिजनेस

सोने का भाव आज का 20 अगस्त 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 August 2026: दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 20 August 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.05% बढ़कर यानी 82 रुपये तेजी के साथ 158078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,57,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,574.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 20 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम
24 कैरेट₹15,839₹1,58,390
22 कैरेट₹14,519₹1,45,191
20 कैरेट₹13,199₹1,31,992
18 कैरेट₹11,879₹1,18,793
16 कैरेट₹10,559₹1,05,593
14 कैरेट₹9,239₹92,394
12 कैरेट₹7,920₹79,195
10 कैरेट₹6,600₹65,996

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155120₹142200₹116380
मुंबई₹154970₹142050₹116230
कोलकाता₹154970₹142050₹116960
चेन्नई₹154970₹142050₹119850
पटना₹155020₹142100₹116280
लखनऊ₹155120₹142200₹116380
मेरठ₹155120₹142200₹116380
अयोध्या₹155120₹142200₹116380
कानपुर₹155120₹142200₹116380
गाजियाबाद₹155120₹142200₹116380
नोएडा₹155120₹142200₹116380
गुरुग्राम₹155120₹142200₹116380
चंडीगढ़₹155120₹142200₹116380
जयपुर₹155120₹142200₹116380
लुधियाना₹155120₹142200₹116380
गुवाहाटी₹154970₹142050₹116230
इंदौर₹155020₹142100₹116280
अहमदाबाद₹155020₹142100₹116280
वडोदरा₹155020₹142100₹116280
सूरत₹155020₹142100₹116280
नागपुर₹154970₹142050₹116230
पुणे₹154970₹142050₹116230
नासिक₹155000₹142940₹116960
बैंगलोर₹154970₹142050₹116230
भुवनेश्वर₹154970₹142050₹116960
रायपुर₹154970₹142050₹116230
हैदराबाद₹154970₹142050₹116960

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ और दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 800 रुपये घटकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,361.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 636 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,626 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 636 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,626 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,338.74 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बिना किसी नई बातचीत के अमेरिका-ईरान युद्धविराम की समय-सीमा खत्म होने के बाद बनी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी रही। इससे निवेशकों का रुख सतर्क रहा।

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से महंगाई और व्यापक आर्थिक हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है, जबकि अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से बातचीत न होने से कारोबारी सतर्क बने हुए हैं। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि सर्राफा पर दबाव बना हुआ है क्योंकि निवेशक भविष्य में ब्याज दरों की दिशा के बारे में नई जानकारी के लिए फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण का इंतजार कर रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article