बिजनेस

सोने का भाव आज का 19 जनवरी 2026: फिर बना नया रिकॉर्ड, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today in India

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 January 2026 : आज फिर सोने ने रिकॉर्ड बना दिया। MCX पर सोने का फरवरी वायदा भाव करीब 3,000 रुपये यानी 2% से अधिक बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,46,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को बाजार बंद होने तक सोना का भाव 1,43,946 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट141593 रुपये प्रति 10 ग्राम143978 रुपये प्रति 10 ग्राम143946 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट141026 रुपये प्रति 10 ग्राम143401 रुपये प्रति 10 ग्राम143370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट129699 रुपये प्रति 10 ग्राम131884 रुपये प्रति 10 ग्राम131855 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट106195 रुपये प्रति 10 ग्राम107984 रुपये प्रति 10 ग्राम107960 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट82832 रुपये प्रति 10 ग्राम84227 रुपये प्रति 10 ग्राम84208 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹146390₹134200₹109830
मुंबई₹146240₹134050₹109680
कोलकाता₹146240₹134050₹109680
चेन्नई₹146730₹134500₹112300
पटना₹146290₹134100₹109730
लखनऊ₹146390₹134200₹109830
मेरठ₹146390₹134200₹109830
कानपुर₹146390₹134200₹109830
अयोध्या₹146390₹134200₹109830
गाजियाबाद₹146390₹134200₹109830
नोएडा₹146390₹134200₹109830
चंडीगढ़₹146390₹134200₹109830
गुरुग्राम₹146390₹134200₹109830
जयपुर₹146390₹134200₹109830
अहमदाबाद₹146290₹134100₹109730
पुणे₹146240₹134050₹109680
लुधियाना₹146390₹134200₹109830
गुवाहाटी₹146240₹134050₹109680
इंदौर₹146290₹134100₹109730
बैंगलोर₹146240₹134050₹109680
भुवनेश्वर₹146240₹134050₹109680
केरल₹146240₹134050₹109680
रायपुर₹146240₹134050₹109680
हैदराबाद₹146240₹134050₹109680

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गई। सोना 1,100 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुआ। इससे पहले के कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 12.46 डॉलर या 0.27 प्रतिशत टूटकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी डिलीवरी वाले सोने के भाव में भी 15.26 डॉलर या 0.33 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,599.44 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, मार्च डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंधों में हल्की तेजी देखने को मिली और इसकी कीमत 85.20 डॉलर प्रति औंस रही। उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को सोने ने 4,650.50 डॉलर प्रति औंस का अब तक का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 520 रुपये या 0.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही सोना 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान कुल 14,194 लॉट का कारोबार हुआ।

विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि हाजिर सोना करीब 0.25 प्रतिशत गिरकर 4,606 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका टलने से सोने की कीमतों पर दबाव बना। इसके अलावा डॉलर में मजबूती और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भू-राजनीतिक जोखिम घटा, जिससे सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article