बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 मार्च 2026: लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 March 2026: ईरान के खिलाफ चल रहे इजराइल-अमेरिका के युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,000 रुपये, या 0.62 प्रतिशत टूटकर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। सोने का पिछला बंद भाव 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव रात करीब 8 बजे तक 1.91% गिरकर यानी 2985 रुपये लुढ़कर 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 16.10 डॉलर, या 0.32 प्रतिशत टूटकर 4,989.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना बुधवार सुबह तक 1,55,668 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,55,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बाजार बंद होने तक 1,54,879 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 155668 रुपये प्रति 10 ग्राम155525 रुपये प्रति 10 ग्राम154879 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 155045 रुपये प्रति 10 ग्राम154902 रुपये प्रति 10 ग्राम154259 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 142592 रुपये प्रति 10 ग्राम142461 रुपये प्रति 10 ग्राम141869 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 116751 रुपये प्रति 10 ग्राम116644 रुपये प्रति 10 ग्राम116159 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 91066 रुपये प्रति 10 ग्राम90982 रुपये प्रति 10 ग्राम90604 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157900₹144750₹118460
मुंबई₹157750₹144600₹118310
कोलकाता₹157750₹144600₹118310
चेन्नई₹158950₹145700₹122400
पटना₹157800₹144650₹118360
लखनऊ₹157900₹144750₹118460
मेरठ₹157900₹144750₹118460
अयोध्या₹157900₹144750₹118460
कानपुर₹157900₹144750₹118460
गाजियाबाद₹157900₹144750₹118460
नोएडा₹157900₹144750₹118460
गुरुग्राम₹157900₹144750₹118460
चंडीगढ़₹157900₹144750₹118460
जयपुर₹157900₹144750₹118460
लुधियाना₹157900₹144750₹118460
गुवाहाटी₹157750₹144600₹118310
इंदौर₹157800₹144650₹118360
अहमदाबाद₹157800₹144650₹118360
सूरत₹157800₹144650₹118360
पुणे₹157750₹144600₹118310
नागपुर₹157750₹144600₹118310
नासिक₹157780₹144630₹118340
बैंगलोर₹157750₹144600₹118310
वडोदरा₹157800₹144650₹118360
भुवनेश्वर₹157750₹144600₹118310
कटक₹157750₹144600₹118310
केरल₹157750₹144600₹118310
रायपुर₹157750₹144600₹118310
हैदराबाद₹157750₹144600₹118310

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने में लगातार तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूट गया और इसकी कीमत 1,050 रुपये या करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 5,003.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

पश्चिम एशिया के मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया तथा वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 922 रुपये की तेजी के साथ 1,56,658 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 922 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,658 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,761 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में चार दिन की गिरावट के बाद सुधार आया। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोने का वायदा भाव 14.46 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,016.66 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों ने कहा कि सर्राफा की कीमतों में यह उछाल भू-राजनीतिक तनाव के बीच ’सुरक्षित निवेश’ वाली आस्तियों की मांग से प्रेरित था, भले ही वैश्विक संकेतक कमजोर बने रहे। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू बाजारों में रुपये के नरम पड़ने से हाजिर सोने की कीमतों को वैश्विक कमजोरी से अलग होने में मदद मिली है। हालांकि, जब तक फेडरल रिजर्व कोई स्पष्ट मार्गदर्शन नहीं देता, तब तक कीमतों में एक विस्तृत दायरे के भीतर उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कीमती धातुएं इस समय एक जटिल ’मैक्रो-ट्रैप’ (व्यापक आर्थिक जाल) में फंसी हुई हैं, जहां परस्पर विरोधी कारक कीमतों की चाल को प्रभावित कर रहे हैं। परमार ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ता संघर्ष आमतौर पर सुरक्षित निवेश की ओर जाने की प्रवृत्ति को जन्म देता है; इसके परिणामस्वरूप तेल की कीमतों में आने वाला उछाल मुद्रास्फीति (महंगाई) के डर को हवा दे रहा है, जिससे केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस और मुद्रा के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा था, लेकिन इसमें अभी भी एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि बुधवार देर शाम आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार सतर्क बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व से उम्मीदें कम ही बनी हुई हैं; कच्चे तेल की कीमतें अधिक होने के कारण, जिससे महंगाई का दबाव बना हुआ है, नरम रुख वाले बयानों की गुंजाइश बहुत कम है।

त्रिवेदी ने कहा कि ऊर्जा की कीमतें अधिक होने से ब्याज दरों में कटौती में देरी हो सकती है, जिससे सोने की कीमतों में तेजी की गुंजाइश सीमित हो जाएगी। जानकारों के मुताबिक, निवेशक मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और ऊर्जा बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच, नीतिगत दृष्टिकोण और सर्राफा की कीमतों की दिशा के बारे में और संकेत पाने के लिए, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की नीतिगत बैठक के नतीजों पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई, जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर में कटौती की उम्मीदों के प्रभाव से प्रेरित है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article