बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 जनवरी 2026: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोना ने एक दिन पहले नया रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन आज कीमतों में गिरावट हो गई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price (3)

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला रहा था। लेकिन आज गिरावट हुई। एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले 24 कैरेट सोने के कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव में 520 रुपये या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,194 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दूसरी ओर वैश्विक बाजार में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के वायदा भाव में भी 21.9 अमेरिकी डॉलर या 0.47 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,601.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 14 जनवरी को सोने का भाव 4,650.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत घटकर 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,015 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो घटकर 1,41,717 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 1,41,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 142015 रुपये प्रति 10 ग्राम141717 रुपये प्रति 10 ग्राम141593 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 141446 रुपये प्रति 10 ग्राम141150 रुपये प्रति 10 ग्राम141026 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 130086 रुपये प्रति 10 ग्राम129813 रुपये प्रति 10 ग्राम129699 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 106511 रुपये प्रति 10 ग्राम106288 रुपये प्रति 10 ग्राम106195 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 83079 रुपये प्रति 10 ग्राम82904 रुपये प्रति 10 ग्राम82832 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹143550₹131600₹107700
मुंबई₹143400₹131450₹107550
कोलकाता₹143400₹131450₹107550
चेन्नई₹144330₹132300₹110500
पटना₹143450₹131500₹107600
लखनऊ₹143550₹131600₹107700
मेरठ₹143550₹131600₹107700
कानपुर₹143550₹131600₹107700
अयोध्या₹143550₹131600₹107700
गाजियाबाद₹143550₹131600₹107700
नोएडा₹143550₹131600₹107700
चंडीगढ़₹143550₹131600₹107700
गुरुग्राम₹143550₹131600₹107700
जयपुर₹143550₹131600₹107700
अहमदाबाद₹143450₹131500₹107600
पुणे₹143400₹131450₹107550
लुधियाना₹143550₹131600₹107700
गुवाहाटी₹143400₹131450₹107550
इंदौर₹143450₹131500₹107600
बैंगलोर₹143400₹131450₹107550
भुवनेश्वर₹143400₹131450₹107550
केरल₹143400₹131450₹107550
रायपुर₹143400₹131450₹107550
हैदराबाद₹143400₹131450₹107550

पिछले दिन सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में स्टॉकिस्टों और आभूषण कारोबारियों की लगातार खरीदारी के बीच सोना 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बढ़त जारी रही। गुरुवार को यह 800 रुपये बढ़कर 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत 9,600 रुपये यानी लगभग सात प्रतिशत बढ़ चुकी है। विदेशी व्यापार में हाजिर सोना भी 12.22 डॉलर यानी 0.26 प्रतिशत घटकर 4,614.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पिछले सत्र में इसने 4,643.06 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था।

पिछले सत्र का सोने का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 932 रुपये या 0.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही यह 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, कॉमेक्स बाजार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 37.61 डॉलर या 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,636.71 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों बढ़े दाम

कारोबारियों ने घरेलू सर्राफा कीमतों में लगातार तेजी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुस्त रुख के बावजूद आभूषण विक्रेताओं, स्टॉकिस्ट और खुदरा उपभोक्ताओं की लगातार खरीदारी को बताया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पीएल वेल्थ मैनेजमेंट के उत्पाद और फैमिली ऑफिस के प्रमुख, राजकुमार सुब्रमण्यम ने कहा कि मौजूदा चक्र में चांदी सबसे आकर्षक रणनीतिक धातु में से एक के रूप में उभर रही है, जो निवेश मांग और औद्योगिक रूपांतरण के मिलन बिंदु पर है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article