बिजनेस

सोने का भाव आज का 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के दिन क्या है रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 August 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

स्वतंत्रता दिवस के दिन जानिए सोने का ताजा भाव (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 15 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज सोना का रेट क्या चल रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.73% बढ़कर यानी 1124 रुपये तेजी के साथ 1,54,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,53,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,54,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,432.00 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 153040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 15 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
24 कैरेट₹15483₹154830₹438936₹180591
22 कैरेट₹14193₹141928₹402358₹165542
20 कैरेट₹12903₹129025₹365780₹150492
18 कैरेट₹11612₹116123₹329202₹135443
16 कैरेट₹10322₹103220₹292624₹120394
14 कैरेट₹9032₹90318₹256046₹105345
12 कैरेट₹7742₹77415₹219468₹90295
10 कैरेट₹6451₹64513₹182890₹75246

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153040₹140300₹114820
मुंबई₹152890₹140150₹114670
कोलकाता₹152890₹140150₹114670
चेन्नई₹153170₹140400₹118200
पटना₹152940₹140200₹114720
लखनऊ₹153040₹140300₹114820
मेरठ₹153040₹140300₹114820
अयोध्या₹153040₹140300₹114820
कानपुर₹153040₹140300₹114820
गाजियाबाद₹153040₹140300₹114820
नोएडा₹153040₹140300₹114820
गुरुग्राम₹153040₹140300₹114820
चंडीगढ़₹153040₹140300₹114820
जयपुर₹153040₹140300₹114820
लुधियाना₹153040₹140300₹114820
गुवाहाटी₹152890₹140150₹114670
इंदौर₹152940₹140200₹114720
अहमदाबाद₹152940₹140200₹114720
वडोदरा₹152940₹140200₹114720
सूरत₹152940₹140200₹114720
नागपुर₹152890₹140150₹114670
पुणे₹152890₹140150₹114670
नासिक₹152920₹140180₹114700
बैंगलोर₹152890₹140150₹114670
भुवनेश्वर₹152890₹140150₹114670
रायपुर₹152890₹140150₹114670
हैदराबाद₹152890₹140150₹114670

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट पर रहा। मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना 800 रुपये टूटकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,351.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 409 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,057 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 409 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,057 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,347.69 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को सोने में गिरावट आई। उम्मीद से कम अमेरिकी उत्पादक-मूल्य आंकड़ों के बावजूद हाजिर सोना की कीमत में कमी देखी गई। उन्होंने कहा कि सोने में यह गिरावट हाल की तेजी के बाद ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से आई है। इसके अलावा निवेशक ऊंचे स्तरों पर नये सौदे लेने को लेकर सतर्क रहे।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए ईरान के खिलाफ और आर्थिक कदम उठाने की तैयारी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article