बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 मार्च 2026: रेट में फिर बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 March 2026: ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 March 2026 : पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत (24 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत में 400 रुपये की गिरावट आई और यह 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.86% गिरकर यानी 1389 रुपये लुढ़कर 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली वृद्धि के साथ 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,62,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार सुबह तक 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,59,624 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,60,303 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 160230 रुपये प्रति 10 ग्राम159624 रुपये प्रति 10 ग्राम160303 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 159588 रुपये प्रति 10 ग्राम158985 रुपये प्रति 10 ग्राम159662 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 146771 रुपये प्रति 10 ग्राम146216 रुपये प्रति 10 ग्राम146838 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 120173 रुपये प्रति 10 ग्राम119718 रुपये प्रति 10 ग्राम120227 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 93735 रुपये प्रति 10 ग्राम93380 रुपये प्रति 10 ग्राम93777 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹162370₹148850₹121820
मुंबई₹162220₹148700₹121670
कोलकाता₹162220₹148700₹121670
चेन्नई₹163310₹149700₹127000
पटना₹162270₹148750₹121720
लखनऊ₹162370₹148850₹121820
अयोध्या₹162370₹148850₹121820
मेरठ₹162370₹148850₹121820
कानपुर₹162370₹148850₹121820
गाजियाबाद₹162370₹148850₹121820
नोएडा₹162370₹148850₹121820
गुरुग्राम₹162370₹148850₹121820
चंडीगढ़₹162370₹148850₹121820
जयपुर₹162370₹148850₹121820
लुधियाना₹162370₹148850₹121820
गुवाहाटी₹162220₹148700₹121670
इंदौर₹162270₹148750₹121720
अहमदाबाद₹162270₹148750₹121720
सूरत₹162270₹148750₹121720
वडोदरा₹162270₹148750₹121720
नागपुर₹162220₹148700₹121670
पुणे₹162220₹148700₹121670
नासिक₹162250₹148730₹121700
बैंगलोर₹162220₹148700₹121670
भुवनेश्वर₹162220₹148700₹121670
कटक₹162220₹148700₹121670
केरल₹162220₹148700₹121670
रायपुर₹162220₹148700₹121670
हैदराबाद₹162220₹148700₹121670

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 900 रुपए बढ़कर 1,65,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,64,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजार में हाजिर सोना हल्की गिरावट के साथ 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्यों बढ़ी सोने की कीमत?

विश्लेषकों के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने की मांग में फिर से तेजी आई है। ऐसे अनिश्चित माहौल में निवेशक सोने को पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी ओर उनका रुझान बढ़ जाता है और कीमतों को समर्थन मिलता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि ईरान से जुड़े तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ लौट रहे हैं। यही वजह है कि सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। अगर पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव इसी तरह बना रहता है, तो आने वाले समय में भी सोने जैसी सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग और कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article