बिजनेस

सोने का भाव आज का 11 मार्च 2026: लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 March 2026: ईरान के साथ चल रहे अमेरिका-इजराइल के युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 March 2026 : ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.88% गिरकर यानी 1434 रुपये कम होकर 1,61,869 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 163303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,63,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना बुधवार सुबह तक 1,60,188 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक थोड़ा बढ़कर 1,60,692 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 160188 रुपये प्रति 10 ग्राम160692 रुपये प्रति 10 ग्राम160230 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 159547 रुपये प्रति 10 ग्राम160049 रुपये प्रति 10 ग्राम159588 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 146732 रुपये प्रति 10 ग्राम147194 रुपये प्रति 10 ग्राम146771 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 120141 रुपये प्रति 10 ग्राम120519 रुपये प्रति 10 ग्राम120173 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 93710 रुपये प्रति 10 ग्राम94005 रुपये प्रति 10 ग्राम93735 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली163460149850122630
मुंबई163310149700122480
कोलकाता163310149700122480
पटना163360149750122530
लखनऊ163460149850122630
चेन्नई164950151200129500
मेरठ163460149850122630
अयोध्या163460149850122630
कानपुर163460149850122630
गाजियाबाद163460149850122630
नोएडा163460149850122630
गुरुग्राम163460149850122630
चंडीगढ़163460149850122630
जयपुर163460149850122630
लुधियाना163460149850122630
गुवाहाटी163310149700122480
इंदौर163360149750122530
अहमदाबाद163360149750122530
सूरत163360149750122530
नागपुर163310149700122480
पुणे163310149700122480
नासिक163340149730122510
बैंगलोर163310149700122480
वडोदरा163360149750122530
भुवनेश्वर163310149700122480
कटक163310149700122480
केरल163310149700122480
रायपुर163310149700122480
हैदराबाद163310149700122480

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

देश राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़ोतरी मज़बूत वैश्विक रुझानों के चलते हुई, क्योंकि डॉलर की कमजोरी ने इस ’सुरक्षित निवेश’ वाली परिसंपत्ति की मांग को बढ़ा दिया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत में 400 रुपये, या 0.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। पिछले सत्र में, सोने की कीमत 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत की तेजी के साथ 5,172.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमतें 1,853 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,853 रुपये यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,252 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,355 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों मेंअप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला कॉमेक्स सोना वायदा 75.91 डॉलर या 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,179.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने बताया कि मंगलवार को सोने की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। इसकी मुख्य वजह भू-राजनीतिक घटनाक्रम रहे, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संभावित समाधान की ओर इशारा किया है। इस संघर्ष के चलते निवेशक काफी समय से असमंजस की स्थिति में थे। उन्होंने कहा कि इस उथल-पुथल ने बाजार में अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण महंगाई का डर सता रहा है, जिसका असर निवेशकों की भावनाओं पर पड़ रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में सुधार देखने को मिला। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में आई नरमी ने इन कीमती धातुओं को राहत प्रदान की। गांधी ने कहा कि पिछले सत्र में 15 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छूने के बाद डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई, जबकि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल भी थोड़ा कम हुआ, जिससे सर्राफा कीमतों को उबरने का मौका मिला। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि सोने को केंद्रीय बैंकों की लगातार बनी हुई मांग से भी समर्थन मिला। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने फरवरी में लगातार 16वें महीने अपने सोने के भंडार की खरीद जारी रखी।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों के बाद डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने की कीमतों ने पिछले सत्र में हुई गिरावट की भरपाई कर ली। ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ चल रहा टकराव अब खत्म होने के करीब हो सकता है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें बढ़कर करीब 5,180 डॉलर प्रति औंस हो गईं, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप के इस संकेत के बाद डॉलर कमजोर पड़ गया कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष जल्द ही खत्म हो सकता है।

दुनिया की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.84 पर कारोबार कर रहा था जिससे विदेशी कारोबार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला। डॉलर की कमजोरी और बेहतर वैश्विक माहौल ने सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ावा दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article