बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 दिसंबर 2025: सोना-चांदी में भारी उछाल, बना नया रिकॉर्ड, जानें 24k, 23k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 December 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज देश के शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Image

सोना-चांदी के ताजा रेट जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 December 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है, कीमतों का नया रिकॉर्ड भी बन रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को बााजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम 2209 रुपये बढ़कर 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 10821 रुपये बढ़कर 1,75,180 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत रिकॉर्ड 1,78,649 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि सोने का भाव 1,046 रुपये चढ़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,046 रुपये या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,668 रुपये या 2.09 प्रतिशत चढ़कर 1,78,649 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। चांदी की कीमत पिछले सात सत्रों में 21,245 रुपये या 13.5 प्रतिशत चढ़ी है। 20 नवंबर को यह 1,57,404 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ अपने छह सप्ताह के उच्च स्तर 4,253.5 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 2.4 प्रतिशत चढ़कर रिकॉर्ड 57.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 126591 रुपये प्रति 10 ग्राम128602 रुपये प्रति 10 ग्राम128800 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 126084 रुपये प्रति 10 ग्राम128087 रुपये प्रति 10 ग्राम128284 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115957 रुपये प्रति 10 ग्राम117799 रुपये प्रति 10 ग्राम117981 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94943 रुपये प्रति 10 ग्राम96452 रुपये प्रति 10 ग्राम96600 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74056 रुपये प्रति 10 ग्राम75232 रुपये प्रति 10 ग्राम75348 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 164359 रुपये प्रति किलोग्राम173740 रुपये प्रति किलोग्राम175180 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

बाजार जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजारों में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 700 रुपये उछलकर 1,30,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 700 रुपये बढ़कर 1,29,560 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर दर्ज किया गया।

चांदी में भी लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और इसकी कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,71,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। बीते सोमवार को चांदी 1,55,000 रुपये प्रति किग्रा पर थी, यानी चार सत्रों में इसमें कुल 16,200 रुपये की बढ़ोतरी हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 12.44 डॉलर (0.30%) चढ़कर 4,169.88 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी 0.77% बढ़कर 53.81 डॉलर प्रति औंस पर रही। यह लगातार पांचवां सत्र था जब चांदी में तेजी दर्ज की गई।

पिछले दिन वायदा बाजार में सोना–चांदी के भाव

एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध 596 रुपये (0.47%) बढ़कर 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, जिसमें 4,496 लॉट का कारोबार हुआ। फरवरी 2026 डिलीवरी वाले सोना अनुबंध 669 रुपये (0.52%) बढ़कर 1,28,336 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए, जिनमें 10,370 लॉट का कारोबार शामिल था।

चांदी के वायदा में भी मजबूती रही। दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध 1,183 रुपये (0.73%) चढ़कर 1,63,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए, जबकि मार्च 2026 के अनुबंध 1,373 रुपये (0.83%) बढ़कर 1,67,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए।

वैश्विक बाजारों में भी तेजी का रुख बना रहा। कॉमेक्स सोना वायदा 0.53% बढ़कर 4,187.4 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.71% चढ़कर 53.82 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों की राय

पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से सोने को मजबूत समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि संभावित दर कटौती और स्थिर डॉलर ने इस सप्ताह सोने की कीमतों को बल दिया है।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने भी कहा कि फेड अधिकारियों की हालिया नरम बयानबाज़ी के बाद ब्याज दर में कटौती को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, जिससे हाजिर सोने की खरीदारी मजबूत बनी हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article