बिजनेस

SJ Logistics IPO: एसजे लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में निवेश का मौका, प्राइस बैंड से 84% हो सकता है फायदा

SJ Logistics IPO GMP: एसजे लॉजिस्टिक्स का जीएमपी 105 रु तक है। यानी इसकी लिस्टिंग 84 फीसदी प्रीमियम के साथ 230 रु पर (अगर प्राइस बैंड का अधिकतम रेट भी तय किया जाता है) लिस्ट हो सकती है।

Image

एसजे लॉजिस्टिक्स आईपीओ जीएमपी

KEY HIGHLIGHTS
  • एसजे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ खुला
  • जीएमपी है 84% अधिक
  • 14 नवंबर तक आवेदन का मौका

SJ Logistics IPO GMP: मंगलवार 12 दिसंबर से एसजे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ खुल गया है। इसमें आप गुरुवार 14 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस पब्लिक इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 121-125 रु है। मगर इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) बहुत हाई है। आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1000 शेयर और फिर की गुणा में आवेदन कर सकते हैं। एसजे लॉजिस्टिक्स पब्लिक इश्यू के जरिए 48 करोड़ रु जुटाएगी।

कितना है जीएमपी

अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार एसजे लॉजिस्टिक्स का जीएमपी 105 रु तक है। यानी इसकी लिस्टिंग 84 फीसदी प्रीमियम के साथ 230 रु पर (अगर प्राइस बैंड का अधिकतम रेट भी तय किया जाता है) लिस्ट हो सकती है। हालांकि लिस्टिंग तक जीएमपी घट भी सकता है।

आईपीओ को मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स

एसजे लॉजिस्टिक्स को पहले ही दिन शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। करीब साढ़े 12 बजे इसके आईपीओ को 6.68 गुना आवेदन मिल गए हैं। एसजे लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड अपने ग्राहकों को सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। ये ट्रांसपोर्टेशन हैंडलिंग, कस्टम क्लीयरेंस और गुड्स फॉरवर्डिंग के लिए सेवाएं देती है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या होगा

कंपनी आईपीओ से जो 48 करोड़ रु जुटाएगी, उनका इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और लोन चुकाने में किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article