बिजनेस

Infosys Work From Office: विप्रो-टीसीएस के बाद इंफोसिस लागू करेगी वर्क फ्रॉम ऑफिस पॉलिसी, 3-दिन दफ्तर आना होगा जरूरी

Infosys Work From Office: इंफोसिस ने कर्मचारियों से कहा है कि हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस आना शुरू करें। इस नियम को जल्द ही अनिवार्य बनाया जाएगा।

Image

इंफोसिस ने वर्क फ्रॉम होम खत्म किया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस खत्म करेगी वर्क फ्रॉम होम
  • 3 दिन आना होगा ऑफिस
  • जल्द लागू होगा नियम

Infosys Work From Office: मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिंग कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने कर्मचारियों से हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने को कहा है। कंपनी जल्द ही 3-डे वर्क फ्रॉम ऑफिस पॉलिसी को अनिवार्य करने जा रही है। यह निर्देश तब आया है जब इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति प्रोडक्टिविटी और इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कर्मचारियों के हफ्ते में 70 घंटे काम करने का कई बार जिक्र कर चुके हैं।

जल्द लागू होगा नया नियम

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने कर्मचारियों से कहा है कि कृपया हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऑफिस आना शुरू करें। यह जल्द ही अनिवार्य हो जाएगा। ऑफिस लौटने के कंपनी के कई अनुरोधों पर कर्मचारियों के स्लो-रेस्पॉन्स पर असंतोष जाहिर करते हुए इंफोसिस ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बाद घर से काम करने की व्यवस्था के तीन साल काफी हैं।

विप्रो भी दे चुकी चेतावनी

इससे पहले विप्रो (Wipro) भी अपने कर्मचारियों को तीन दिन ऑफिस आने को कह चुकी है और ऐसा न करने पर नतीजे भुगतने की भी वार्निंग दे चुकी है। विप्रो ने अपनी हाइब्रिड वर्क पॉलिसी की बार-बार अनदेखी के लिए कर्मचारियों को "परिणाम" भुगतने की चेतावनी दी।

विप्रो ने भी हफ्ते में तीन दिन ऑफिस में आना जरूरी कर दिया है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार विप्रो ने 7 जनवरी से कार्रवाई की चेतावनी दी है। विप्रो के प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी हाइब्रिड वर्क अप्रोच अपनाएगी। भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस फर्म, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी नॉर्मल ऑफिस रूटीन लागू कर चुकी है। ये कर्मचारियों को हफ्ते के पांचों दिन ऑफिस बुला रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article